देश में कैंसर के 20 फीसदी मामले 40 साल से कम उम्र के पुरुषों और महिलाओं में देखने को मिलेे

नई दिल्ली
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि कैंसर भारत में युवाओं को अपना शिकार बना रहा है। देश में कैंसर के 20 फीसदी मामले 40 साल से कम उम्र के पुरुषों और महिलाओं में देखने को मिलेे। दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संस्था ‘कैंसर मुक्त भारत फाउंडेशन’ के शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि भारत में 40 से कम उम्र के कैंसर रोगियों में 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैंं। देश में सिर और गर्दन के कैंसर (26 प्रतिशत) के सबसे अधिक मामले सामने आए। इसके बाद कोलन, पेट और लीवर जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर (16 प्रतिशत) थे। वहीं, स्तन कैंसर के 15 प्रतिशत और रक्त कैंसर 9 प्रतिशत मामले सामने आए।

‘कैंसर मुक्त भारत’ अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रधान अन्वेषक और वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट आशीष गुप्ता ने खराब जीवनशैली के लिए युवा वयस्कों में कैंसर के बढ़ने को जिम्मेदार ठहराया। आशीष ने कहा, “हमारे देश में मोटापे की बढ़ती दर, आहार संबंधी आदतों में बदलाव और विशेष रूप से अल्ट्रा-प्रोसेस्ड भोजन से बढ़ते चलन ने कैंसर के मामलों को बढ़ा दिया है।”

उन्होंने कहा, “युवा पीढ़ी में कैंसर के खतरे को रोकने के लिए हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। तंबाकू और शराब के सेवन से बचना चाहिए।” शोध से यह भी पता चला कि भारत में डिटेक्ट 27 प्रतिशत मामले कैंसर के फर्स्ट और सेकंड स्टेज में थे। वहीं, 63 प्रतिशत मामले स्‍टेज 3 और 4 में थे।

आशीष ने कहा, ”जांच में लापरवाही के कारण लगभग दो तिहाई कैंसर के मामलों का देरी से पता चला।” यह शोध पूरे भारत में 1,368 कैंसर रोगियों पर किया गया, जिन्होंने 1 मार्च से 15 मई के बीच फाउंडेशन के कैंसर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!