राष्ट्रीय चैंपियन सचिन सिवाच ने पेरिस ओलंपिक के दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में शानदार शुरुआत की

बैंकॉक
राष्ट्रीय चैंपियन सचिन सिवाच ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में शानदार शुरुआत की। सिवाच ने 57 किग्रा वर्ग के पहले दौर में न्यूजीलैंड के एलेक्स मुकुका पर जीत दर्ज की। स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के स्वर्ण पदक विजेता सिवाच ने पूरे मुकाबले के दौरान दबाव बनाए रखा और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से भारत को जीत से शुरुआत कराई।

सिवाच ने दिखाई आक्रामकता
सिवाच ने पहले ही राउंड में अपनी इरादे जाहिर कर दिए और आक्रामकता बरतते हुए मुकाबले में नियंत्रण बनाया। दूसरे राउंड में मुकुका की वापसी की उम्मीद टूट गई क्योंकि भारतीय मुक्केबाज ने अपनी रणनीति में जरा भी बदलाव नहीं किया। दो राउंड आराम से अपने नाम करने के बाद सिवाच ने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

अभिमन्यु शनिवार को निकोलोव से भिड़ेंगे
सीनियर राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता अभिमन्यु लौरा 80 किग्रा वर्ग के पहले दौर में शनिवार को बुल्गारिया के क्रिस्टियन निकोलोव से भिड़ेंगे। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) और 2022 एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल (92+ किग्रा) को अपने-अपने वजन वर्ग में बाई मिला है। भारत ने दूसरे विश्व क्वालीफायर में सात पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज उतारे हैं और सभी मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक में स्थान पक्का करने के लिए सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!