CM केजरीवाल के सामने मुझे लातों-थप्पड़ से मारा गयाः बिभव जानवरों की तरह मारते हुए गालियां देता रहा और.., बदसलूकी पर पहली बार बोलीं स्वाति मालीवाल

AAP सांसद स्वाति मालीवालने अपने साथ हुए बदसलूकी-मारपीट मामले में सनसनीखेज जानकारी दिल्ली पुलिस को बताई है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि उन्हें किस तरीके से सीएम आवास में प्रताड़ित किया गया था। इसमें स्वाति ने कहा कि बिभव कुमार ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा। मेरे पेट पर लातों से कई बार मारा। इतना ही नहीं मेरी बॉडी पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय स्वाति मालीवाल पर हमला हुआ, उस समय सीएम केजरीवाल घर पर ही मौजूद थे। वह ड्राइंग रूम में सीएम का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान विभव वहां आता और उन्हें गालियां देना शुरू कर देता है। इसके बाद वह किसी भी उकसावे के बिना स्वाति को थप्पड़ मारता है और मारता रहा है।

इधर AAP सांसद की लिखित शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व PA बिभव कुमार दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। बिभव कुमार के घर सिविल लाइन्स थाने की एक टीम को भेजा गया। हालांकि, वे अभी पंजाब में है, उनके दिल्ली लौटते ही पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बॉडी पर कई बार हमला किया गया। स्वाति ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जब वह ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो विभव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया है।

घटना के तीन दिन बाद पहली इस मुद्दे पर स्वाति मालीवाल ने कुछ कहा है। स्वाति मालीवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि- मेरे साथ जो हुआ, वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, और ये बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही हैं, भगवान उन्हें भी खुश रखे।

उन्होंने कहा कि देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। बीजेपी वालों से ख़ास गुज़ारिश है कि इस घटना पर राजनीति न करें।

जानिए क्या है पूरा मामला?

13 मई को पुलिस सूत्रों ने दावा किया था कि सीएम हाउस से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई थी। इसमें कॉलर ने कहा कि ‘मैं अभी सीएम के घर पर हूं। उन्होंने मुझे अपने पीए विभव कुमार से बुरी तरह पिटवाया है। फोन कॉल के बाद मालीवाल सोमवार सुबह ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन भी पहुंची थीं। लेकिन तब उन्होंने कोई लिखित शिकायत नहीं दी थी। तब वह बिना शिकायत दिए थाने से लौट गई थीं। कथित बदसलूकी की बात सामने आने के बाद भी मालीवाल की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि AAP सांसद संजय सिंह ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की बात कबूली थी।


स्वाती का देर रात 3 बजे तक चला मेडिकल चेकअप

इधर AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालावील का मेडिकल चेकअप गुरुवार देर रात दिल्ली एम्स में हुआ। दिल्ली पुलिस स्वाति को रात 11 बजे मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए एम्स लेकर पहुंची थी। सांसद स्वाति मालावील का देर रात 3 बजे तक मेडिकल हुआ। मालीवाल तड़के 3.15 बजे AIIMS से निकलीं और 3:30 बजे अपने घर पहुंचीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!