सिर मुंडवा कर सिंधिया ने मां राजमाता माधवी राजे को दी अंतिम विदाई, 14 दिन तक मनेगा शोक

सिंधिया राजघराने की राजमाता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां को अंतिम विदाई दी गई।ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मां को मुखाग्नि दी। ग्वालियर आने के बाद राजमाता की पार्थिव देह पहले रानी महल में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी। इसके बाद सिंधिया रियासत के थीम रोड स्थित छतरी मैदान में पूरे राजसी परंपरा के साथ पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मां को अंतिम विदाई दी।

इस दौरान सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। बता दें, आम आदमी के रीति-रिवाजों से राजसी परंपरा अलग होती है। सिंधिया राजघराने में 14 दिनों तक शोक रहेगा।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह को गुरुवार को एमपी के ग्वालियर लाया गया। वो इसलिए क्योंकि सिंधिया ग्वालियर में निवास करते हैं। यहां जय विलास पैलेस में राजमाता का पार्थिव शरीर रखा गया। जहां आज तमाम हस्तियां अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंची। वहीं, इसके बाद सिंधिया पैलेस से फूलों से सजे वाहन में राजमाता की अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ में मौजूद रहे। 

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

छतरी मैदान में राजमाता के अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थी। जहां पति माधवराजे सिंधिया की समाधि के बाजू में माधवी राजे की अंतिम क्रिया की गई। इस दौरान पूरा सिंधिया परिवार मौजूद रहा। 

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

पुरोहित की मौजूदगी में राजसी परंपरा और मंत्रोच्चारण के साथ राजमाता को अंतिम विदाई दी गई।सिंधिया ने अपना सिर भी मुंडवाया। इसके बाद पुरोहित द्वारा बताए सारे नियमों का पालन करते हुए मां माधवी राजे सिंधिया को मुखाग्नि दी।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

बता दें, अंतिम संस्कार के बाद अस्थि संचय किया जाएगा। फिर राजपुरोहित द्वारा 10 दिनों तक महल में रोजाना पूजा-पाठ होगी। दसवें दिन परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर अस्थि विसर्जन करेंगे और गंगाजी की विशेष पूजा करेंगे। 10वें दिन ही अस्थि विसर्जन के बाद ग्वालियर स्थित पूरे महल की गंगा जल से शुद्ध होगी। फिर 13वें दिन तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें परिवार और राज परिवार से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसमें आम लोग शामिल नहीं हो सकते।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

वहीं, 14वें दिन गंगभोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें सगे-संबंधियों के साथ परिचित और अन्य लोग शामिल होंगे। राजमाता की आत्मा की शांति के लिए राज परिवार की ओर से ब्राह्मणों को दक्षिणा जिसमें पैसे और वस्त्र दिए जाएंगे। गौरतलब है कि राजसी परंपरा आम आदमी से अलग होती है। इनके पंडित और राजपुरोहित भी अलग होते हैं। वहीं, गंगभोज बनाने वाले कारीगर और हलवाई भी अलग होते हैं।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

गौरतलब है कि राजमाता माधवी राजे सिंधिया तीन महीनों से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। जहां बुधवार सुबह उन्हें 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बुधवार को दिल्ली स्थित सिंधिया हाउस में माधवी राजे का पार्थिव शरीर रखा गया था।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

दुख के इस समय में पूरा राजपरिवार एक साथ नजर आया। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, बेटे महानआर्यमन सिंधिया के साथ सिंधिया परिवार के अनेक सदस्य जिनमें ज्योतिरादित्य की बहन चित्रांगना सिंह, बुआ वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया सहित सिंधिया परिवार और मराठा समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

वहीं, बड़ोदा के राज परिवार के कई सदस्य भी पहुंचे और पूरे भारत के अनेक राज परिवारों के सदस्यों ने ग्वालियर आकार राजमाता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज परिवारों के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सरकार के कई मंत्री और विधायक भी आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Madhavi Raje Scindia funeral Jyotiraditya Scindia bids last farewell to Madhavi Raje by shaving his head Photo

राजमाता माधवी राजे अंतिम विदाई

अंतिम दर्शन के बाद राजमाता के पार्थिव शरीर को पालकी में जय विलास पैलेस से शहर के कटोरा ताल स्थित सिंधिया छतरी तक शव यात्रा निकलते हुए ले जाया गया। जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूरे विधि विधान से मुखाग्नि देकर अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अंतिम विदाई के दौरान कई बार भावुक होते नज़र आए।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!