इंदौर में कांग्रेस को सता रहा है बूथ कैप्चरिंग का डर, जिला निर्वाचन अधिकारी से लगाई गुहार 

इंदौर. जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को निष्पक्ष और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम तैयारियां की गई हैं. वहीं इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस नोटा के पक्ष में मतदान कराने की तैयारियों में जुटी हुई है. हालांकि, कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि जिस प्रकार इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया. इसी तरह सत्ताधारी दल के लोग नोटा के पक्ष में मतदान रोकने के लिए बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. इसीलिए 9 मई को कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है.

कांग्रेस नेताओं को है बूथ कैप्चरिंग की आशंका

गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा चुनाव में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी का ही प्रत्याशी मैदान में है क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी के अंतिम दिन नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस का कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं बचा. इसलिए कांग्रेस यहां नोटा के पक्ष में मतदान कराना चाहती है. यही वजह है कि कांग्रेस नेता लगातार नोटा को प्रचारित कर रहे हैं. लेकिन मतदान से पहले कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि चुनाव में सत्ताधारी दल के लोग नोटा के पक्ष में मतदान रोकने के लिए बूथ कैप्चरिंग और मतदान के दौरान मनमानी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं. कांग्रेस नेताओं ने मांग की 100 प्रतिशत बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगें. शहर के चुनिंदा स्थानों पर मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज लाइव चले.

इसी आशंका के मद्देनजर इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष समेत नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और अन्य नेताओं ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि ”जिले में बूथ कैप्चरिंग जैसी कोई स्थिति नहीं है. इंदौर जिले में 61% मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इसके अलावा एक सेंट्रल सर्वर पर सारे कैमरों के रिकॉर्डिंग की मॉनिटरिंग होती है. निर्वाचन आयोग के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षा साधनों की पूरी व्यवस्था पहले से की गई है. ऐसी स्थिति में मतदान केंद्र पर गड़बड़ व बूथ कैपचरिंग संभव नहीं है.”

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!