आर्थिक तंगी के कारण अधूरे पडे हैं स्मार्ट सिटी के काम

भोपाल । कोरोना वायरस संकट के कारण जारी लॉकडाउन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। यही वजह है ‎कि प्रदेश में कई ‎विकास कार्य आर्थिक तंगी के कारण अधूरे पडे हैं। आर्थिक तंगी के कारण ही प्रदेश में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की राह रोक दी है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में स्मार्ट सिटी के आकार लेने की समयसीमा इस साल पूरी हो रही है पर काफी काम अधूरे हैं। इन शहरों में न तो स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चयनित भूमि बिक पाई है और न काम आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार से राशि मिली। दूसरे चरण में ग्वालियर-उज्जैन का चयन हुआ था। इसमें से ग्वालियर में अपेक्षानुरूप काम नहीं हो पाया। जबकि उज्जैन में कुछ काम हुआ है। इन शहरों में भी वर्ष 2022 तक काम पूरा करना है। इस स्थिति को देखते हुए परियोजना की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। परियोजना के अधिकारी यह बात पहले ही केंद्र सरकार के सामने रख चुके हैं। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में वर्ष 2016 से स्मार्ट सिटी का काम चल रहा है। इसे वर्ष 2021 में पूरा होना है, पर लगातार आते रहे अंडगों की वजह से काम बहुत पीछे है और समयसीमा में पूरा हो पाना मुश्किल है। पिछले डेढ़ साल से कोरोना और उसके पहले डेढ़ साल तक प्रदेश के राजनीतिक हालातों ने स्मार्ट सिटी की राह रोक रखी थी। इससे पहले रियल एस्टेट में आई मंदी की वजह से परियोजना में दुकान, मकान एवं अन्य उपयोग के लिए चयनित जमीन नहीं बिकी। जबकि सरकार से मिलने वाली राशि के साथ जमीन बेचकर परियोजना के आगे के कामों को पूरा करना था।  उज्जैन में दो साल से रुका काम : उज्जैन और ग्वालियर में वर्ष 2017 में परियोजना मंजूर हुई थी और वर्ष 2022 तक पूरा करना है। उज्जैन में पिछले ढाई साल से कामकाज ठप पड़ गया है। जबकि ग्वालियर में 73 काम शुरू हुए, जिनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। 280 परियोजनाओं में से 226 पर ही चल रहा काम सरकारी आंकड़े बताते हैं कि सभी छह शहरों में 280 परियोजनाओं पर काम होना था। इनके टेंडर भी जारी हो गए, पर अभी तक 226 परियोजनाओं पर ही काम चल रहा है और ये पूरी होने की स्थिति में हैं। इनमें इंदौर की 97 में से 55, भोपाल की 108 में से 50, जबलपुर की 53 में से 24, उज्जैन की 73 में से 27, ग्वालियर की 53 में से 17 और सागर की 53 में से 18 परियोजनाएं शामिल हैं।हालात ऐसे हैं कि स्मार्ट सिटी कंपनी उन कामों के भी टेंडर जारी कर चुकी है, जो बाद में होने थे। कई कामों के ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं, पर राशि न होने के कारण वर्तमान में जो काम होना है, वह भी नहीं हो पा रहे हैं।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!