फ़िल्मी सितारों ने किया मतदान, जनता से भी की वोटिंग की अपील

अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और राजकुमार राव समेत फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान

 फ़िल्मी सितारों ने किया मतदान, जनता से भी की वोटिंग की अपील

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने डाला वोट, कहा- आपका वोट बेहद कीमती

मुंबई
बॉलीवुड कलाकारों अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। राज्य की इन 13 में से छह सीट मुं‍बई की हैं।

अक्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, ”मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए।” भारतीय नागरिकता प्राप्त होने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है।

बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े फरहान अख्तर ने कहा, ”मेरा वोट अच्छे शासन के लिए। ऐसी सरकार जो सभी लोगों को ध्यान में रखे और हमें एक बेहतर शहर दे।”

अभिनेता-निर्माता ने लोगों, विशेष तौर पर युवाओं से मतदान करने का आग्रह किया। अख्तर ने कहा, ”मैंने किसी से सुना कि युवा लोग गर्मी की शिकायत कर रहे हैं लेकिन इतनी गर्मी तो नहीं है इसलिए घर से बाहर निकलें और वोट करें।”

पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, श्रिया शरण और फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर सहित बॉलीवुड की अन्य कई हस्तियों ने वोट डाला।

आशुतोष ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”मतदान करें क्योंकि आपके पास विकल्प है। मतदान करें क्योंकि यह आपका कर्तव्य है। मतदान करें क्योंकि यह आपका अधिकार है।”

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने डाला वोट, कहा- आपका वोट बेहद कीमती

मुंबई
 बॉलीवुड के चहेते दिग्गज सितारे और बीकानेर से पूर्व लोकसभा सांसद धर्मेंद्र ने सोमवार सुबह अपना वोट डाला। धर्मेंद्र ब्लैक पैंट और रेड शर्ट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे।

एक अन्य मतदान केंद्र पर एक्ट्रेस व मथुरा सांसद हेमा मालिनी न भी वोट डाला। इस दौरान वह अपनी बेटी ईशा देओल के साथ नजर आईं।

वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, ”देश के लिए… देश के लोगों के लिए पीएम मोदी ने जो किया, उससे मतदाता काफी प्रभावित हैं। पीएम मोदी ने काफी मेहनत की है।”

वहीं ईशा देओल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ”मेरी जनता से अपील है कि वे घरों से बाहर आएं और वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करें… अगर आप वोट नहीं देते हैं, तो सरकार से शिकायत करने या फिर सवाल करने का हक भी खो देते हैं। आपका एक-एक वोट बेहद कीमती है, कृपया वोट जरूर करें।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में धर्मेंद्र नजर आए थे।

वह अगली बार श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी हैं।

‘इक्कीस’ कथित तौर पर सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!