मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा अगले 10 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण, जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराये

इंदौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार हो रहा है। स्थिति तेजी से नियंत्रित एवं सामान्य हो रही है। अगले दस दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इन दस दिनों में उन्होंने विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखते हुए जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करने का आग्रह आमजन से किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस के उपचार के लिये पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। दवाईयों/इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये भी लगातार प्रयास हो रहे हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री जी से भी चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ब्लैक फंगस तथा अन्य बीमारियों के इलाज के लिये हर जिले में पोस्ट कोविड सेंटर की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में पात्र परिवारों के मरीजों का ब्लैक फंगस का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।

कोरोना से निपटने के लिये क्षेत्रवार रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने इंदौर संभाग विशेषकर इंदौर जिले में कोरोना से निपटने के लिये हो रहे प्रयासों, प्रबंधन तथा नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर संभाग तथा इंदौर जिला कोरोना मुक्ति के लिये प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री चौहान इंदौर में संभाग स्तरीय कोविड नियंत्रण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना पॉजिटिव पेशेंन्ट्स/पॉजिटिविटी रेट/मृत्यु दर, कन्टेनमेंट एरिया, कोविड सैंपल कलेक्शन एवं टेस्टिंग, आयुष्मान योजना की प्रगति, इस योजना में लाभांवित कोविड पेशेंट्स, अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटर्स में बेड प्रबंधन, आक्सीजन की उपलब्धता, ब्लैक फंगस के उपचार तथा पोस्ट कोविड ओपीडी संचालन की स्थिति, कोविड टीकाकरण अभियान आदि की जिलेवार समीक्षा की।

इंदौर प्रदेश में अग्रणी भूमिका में

मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा के दौरान संभाग के सभी जिलों में कोरोना के नियंत्रण के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं प्रबंधन पर संतोष जताया। उन्होंने इन्दौर संभाग विशेषकर इन्दौर जिले में हो रहे कार्यों और नवाचारों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इन्दौर में जिस विपरीत तथा चुनौतीपूर्ण स्थिति में कार्य किये गये वह सराहनीय है। यहाँ एकजुटता से प्रयास हो रहे हैं। अगर इसी तरह से संकल्पबद्ध एवं एकजुटता से कार्य होते रहे तो निश्चित ही कोरोना की जंग शीघ्र जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इन्दौर संभाग एवं इंदौर जिला कोरोना नियंत्रण एवं प्रबंधन के क्षेत्र के प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभायेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन्दौर दूसरे चरण में भी कोरोना की जंग जीतने वाला प्रदेश का पहला जिला एवं संभाग बनेगा।

क्षेत्रवार रणनीति बनेगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिये अब कालोनी, मोहल्ले, ग्राम पंचायत तथा क्षेत्रवार रणनीति तैयार की जाये। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र की अलग स्थिति होती है। क्षेत्रवार रणनीति बनाने में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन समिति का सहयोग भी लिया जाये। क्षेत्रवार रणनीति बनने से जनता कर्फ्यू के पालन तथा इसमें दी जाने वाली छूट में मदद मिलेगी।

ब्लैक फंगस का होगा नि:शुल्क इलाज

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी चिन्ता का विषय है। समय रहते इसकी पहचान हो जाये तो इसके उपचार में मदद मिलती है। इसके लिये उन्होंने कोरोना मरीजों की इंडोस्कोपी जाँच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों के शुरूआती स्तर पर ही पहचान होगी तथा इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मरीजों का ब्लैक फंगस का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा।

हर जिले में बनेंगे पोस्ट कोविड सेंटर

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ब्लैक फंगस तथा कोरोना के दुष्प्रभाव से उत्पन्न बीमारियों के इलाज के लिये हर जिलों में पोस्ट कोविड सेंटर स्थापित किये जाएंगे। इस सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में ब्लैक फंगस के साथ ही खून के थक्के जमने, कोरोना के इलाज के दौरान दी गई दवाईयों से उत्पन्न दुष्प्रभावों के इलाज आदि के कार्य किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस का प्रभावी रूप से इलाज होगा। इसके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज में लगने वाली दवाईयों और इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिये प्रधानमंत्री मोदी जी और संबंधित अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी चर्चा की गई है। इस अवसर पर बताया गया कि ब्लैक फंगस बीमारी के उपचार हेतु इंदौर के एमवाय अस्पताल में 120 बेड का एक विशेष वार्ड प्रारंभ किया गया है। संभाग के सभी जिलों में पोस्ट कोविड ओपीडी आरंभ की गई है। ब्लैक फंगस बीमारी का कारण जानने हेतु डॉक्टरों की तकनीकी समिति गठित की गई है।

अगले दस दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी के एकजुट प्रयासों से इंदौर संभाग और प्रदेश कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने और स्थिति को सामान्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। प्रदेश में रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है। पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले दस दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इन दस दिनों में विशेष सावधानी एवं सतर्कता रखते हुए ऐसे प्रयास करें कि जनता कर्फ्यू से बाहर आ जायें। ढिलाई बिल्कुल नहीं बरतें। इस दौरान जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जाये। सोशल डिस्टेंसिंग रखें, मास्क लगायें। कान्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दें। बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि संभाग के अनेक जिले कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इनमें बुरहानपुर, खण्डवा, अलीराजपुर, झाबुआ तथा बड़वानी शामिल है। अन्य जिलों में भी स्थिति नियंत्रित और तेजी से सामान्य हो रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर संभाग के जिलों में कोरोना नियंत्रण और प्रबंधन के लिये किये गये नवाचारों और कार्यों की सराहना की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!