महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल हुआ जारी, 6 अक्टूबर को होगा भारत-पाक का हाई-वोल्टेज मुकाबला

नई दिल्ली.
आईसीसी (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024)  का शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला टी20 विश्व कप इस बार बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाना है। इस विश्व कप का आगाज 3 अक्टूबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। वहीं, छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वालिफायर-1 के खिलाफ करेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल
दरअसल, आईसीसी (ICC) द्वारा जारी किए गए महिला टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में शामिल है। टी20 विश्व कप के लिए 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान की टीमें, क्वालिफायर-1 शामिल है , जबकि दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को सिलहट में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा।

दो ग्रुप में टीमों को बांटा गया
ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1
ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया
महिला टी20 विश्व कप 2024 में सभी टीमें ग्रुप चरण में चार-चार मुकाबले खेलेगी, जिसमें टॉप की दो टीमें हर ग्रुप से सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी। महिला टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला 17 और 18 अक्टूबर को खेला जाएगा।  बता दें कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन भी रखा गया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
4 अक्टूबर 2024- भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
6 अक्टूबर 2024- भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
9 अक्टूबर 2024- भारत बनाम क्वालिफायर-1, सिलहट
13 अक्टूबर 2024- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!