आरसीबी वेंटिलेटर से बाहर निकली पर अब भी आईसीयू में: अजय जडेजा

बेंगलुरू.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाजों ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ‘वेंटिलेटर’ से बाहर निकाल दिया है लेकिन गुजरात टाइटंस पर जीत के बावजूद टीम अब भी ‘आईसीयू’ में है। शनिवार को गुजरात के 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 38 गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज की।

फाफ डु प्लेसी (64) और विराट कोहली (42) ने पावरप्ले में 92 रन की साझेदारी की लेकिन आरसीबी ने इसके बाद लगातार विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर बिना विकेट के 92 रन से छह विकेट पर 117 रन हो गया और एक समय गुजरात की अप्रत्याशित जीत की उम्मीद बंध गई थी।

जडेजा ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा, ‘‘अब भी कमजोरियां नजर आ रही हैं, आखिर में क्या हुआ। लेकिन मौका है। वे वेंटिलेटर से बाहर हैं लेकिन वे अब भी आईसीयू में हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘विराट और फाफ को बल्लेबाजी करते हुए देखने के बाद हम आज के मैच को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन असली काम गेंदबाजों ने किया, एक ऐसा पहलू जिसमें आरसीबी पारंपरिक रूप से संघर्ष करती रही है।’’

जडेजा ने कहा, ‘‘गेंदबाजी विभाग ने अब उनके लिए योगदाना देना शुरू कर दिया है और हम सत्र के अंत के बारे में बात कर रहे हैं, यही वह बिंदु है जहां से जीत की वास्तविक संभावना में गति आती है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!