मंत्री के बेटे की गुंडागर्दी का मामला: मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर से मांगा जवाब, पूछा- किस आधार पर 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे की गुंडागर्दी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मानव अधिकार ने इस पर संज्ञान लिया है। आयोग ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है कि चार पुलिसकर्मियों को किस आधार पर निलंबित किया गया है। मानव अधिकार आयोग ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और मामले सम्मिलित लोगों की मेडिकल रिपोर्ट्स देने को कहा है। साथ ही मंत्री के बेटे और उसके अन्य साथियों पर शराब सेवन के आरोपों को लेकर भी मेडिकल रिपोर्ट और जांच पड़ताल के बाद विवरण मांगा गया है। मंत्री के घर के सामने पार्क पर कब्जे को लेकर भी मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया। नगर निगम से अतिक्रमण होने की जांच कर प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि पार्क लोगों की सुविधा के लिए है। अगर अतिक्रमण है तो तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट दें। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल बीते दिनों राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बेटे अभिज्ञान पटेल पर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। उस पर एक मीडिया कर्मी सहित चार लोगों पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप है। उस दौरान कहा गया कि अभिज्ञान ने मीडिया कर्मी की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर मीडिया कर्मी की पिटाई की। उसने मीडियाकर्मी को बचाने आए घटनास्थल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक, उसकी पत्नी और नौकर की भी पिटाई कर दी। मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया था। वहीं इस मामले में कार्रवाई करने वाले चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!