स्कूली बच्चों के पेरेंट्स पर दबाव बनाना पड़ेगा महंगा: CM मोहन हुए सख्त, मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। विद्यालय अब छात्रों के पेरेंट्स पर निर्धारित दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म या अन्य शिक्षक सामग्री खरीदने के लिए दबाव नहीं डाल सकेंगे। अगर ऐसा करते पाया गया तो उन पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  

दरअसल बीते कुछ दिनों से मामले सामने आ रहे थे कि कुछ निजी स्कूल बच्चों के अभिभावकों पर निर्धारित दुकानों से ही किताब, ड्रेस और अन्य शिक्षण सामग्रियां खरीदने का दबाव बना रहे हैं। यह मामला जैसे ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया, उन्होंने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और इस संबंध में मुख्य सचिव को आदेश जारी करने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई भी निजी विद्यालय ऐसा करते पाया जाता है तो उस पर मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। इस अधिनियम के तहत स्कूल संचालक पर 2 लाख तक जुर्माना भी हो सकता है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट करते हुए लिखा,  मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा पालकों को कोर्स की किताबें, यूनिफार्म और अन्य शिक्षण सामग्री किसी निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। मैंने इस सम्बन्ध में कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं। स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनिमियन) नियम 2020 के तहत प्रथम बार शिकायत प्राप्त होने पर स्कूल संचालक पर ₹2 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!