जिला बदर के खिलाफ प्रदर्शन: लोगों ने कहा- कलेक्टर का नहीं ग्रामसभा का कानून मान्य, बात सुनने डीएम बैठे सड़क पर

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोगों का बड़ा प्रदर्शन किया। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग कलेक्ट्रेट के बाहर जमीन पर बैठकर धरना दिया और शासन के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, वे आदिवासी समाज के दो लोगों को जिला बदर किए जाने का विरोध कर रहे थे।

जो जमीन सरकारी है-वो जमीन हमारी है, देखो देखो कौन आया-आदिवासी शेर आया, एक तीर एक कमान-आदिवासी एक समान नारे लगाते हुए समाज के लोगों ने रैली निकाली। समाज के लोगों का कहना है कि हम ज्ञापन नहीं दे रहे हैं। हम यहां ग्राम सभा कर निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार जमीन पर बैठ कर उनकी बात सुनी।

लोगों ने ग्राम सभा जिला रतलाम के बैनर तले अपना विरोध जताते हुए एक आदेश निकाला है। जिसमें 27 सितंबर 2023 और 3 अक्टूबर 2023 को तात्कालिक कलक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विलैश खराड़ी और विश्वनाथ प्रताप सिंह को 7 जिलों में जिला बदर का आदेश जारी किया गया था। ग्राम सभा सामुदायिक और सार्वजनिक रूप से ही निर्णय लिया कि विलैश खराड़ी और विश्वनाथ प्रताप सिंह को जिला कलेक्टर के द्वारा 7 जिलों से जिला बदल किया गया था। उसे अवैध और असंवैधानिक मानता है और इसे खारिज करता है।

तात्कालिक कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और वर्तमान कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को निर्देशित करती है कि रूडी प्रथा के क्षेत्र में आदिवासी को जिला बदलकर मानसिक और शारीरिक रूप से अवैध व असंवैधानिक रूप से परेशान किया। इसका 7 दिनों में लिखत स्पष्टीकरण करें। अन्यथा ग्राम सभा जुडिशल लॉ और नॉन जुडिशल लॉ के तहत गैर जिम्मेदारी के ऊपर कार्रवाई करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!