रतलाम: बच्चों से मारपीट, फिर धार्मिक नारे लगाने को किया मजबूर…वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

मध्य प्रदेश के रतलाम में तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में बवाल मच गया. बच्चों की पिटाई के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी रतलाम के माणक चौक पुलिस स्टेशन पर जमा हो गए. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की. वहीं, पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और सख्त कार्रवाई की बात कही है.

इस घटना का वीडियो सामने आते ही शहर में तनाव फैल गया. यह वीडियो गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों को चप्पल से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति इस क्रूर घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है. वह व्यक्ति, छोटे बच्चों को गाली देते हुए, उन पर सिगरेट पीने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है. उन्हें चप्पलों से पीटते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे नारे लगाने के लिए मजबूर करते हुए सुनाई दे रहा है. वह बच्चों से माता-पिता के मोबाइल नंबर भी मांगता है. वीडियो रतलाम शहर के निर्माणाधीन मनोरंजन पार्क में अमृत सागर झील के पास फिल्माया गया था.

शहर में हालात तनावपूर्ण

वीडियो वायरल होने के बाद शहर में गुस्से की लहर फैल गई, और प्रदर्शनकारी पुलिस स्टेशन की ओर मार्च करने लगे. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, वरिष्ठ अधिकारी एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और डीएसपी अजय सारवान समेत भारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को त्वरित और कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर तनाव को शांत किया. मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वीडियो एक महीने पुराना होने का दावा
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि वीडियो कम से कम एक महीने पुराना लगता है. उन्होंने आगे कहा कि दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और जांच को आगे बढ़ने देने का आग्रह किया है, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस टीम आरोपियों की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया है.

तीनों में से एक बच्चा अनाथ
जिन बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है उनमे से एक छह वर्ष का बालक यतीम है. उसके माता-पिता की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!