MP में नए साल की धूम, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, CM मोहन, डिप्टी सीएम समेत दिग्गजों ने दी नववर्ष की बधाई

भोपाल। भारत समेत मध्य प्रदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नववर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि विकसित और आत्‍म-निर्भर मध्‍यप्रदेश बनाने के लिए प्रदेशवासियों को आगे आना होगा। समृद्ध मध्‍यप्रदेश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्पित होना होगा। राष्ट्र हित की सर्वोच्चता के साथ अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करना होगा। गवर्नर ने नागरिकों से अपील की है कि नूतन वर्ष में जीवन के प्रत्‍येक क्षण को प्रदेश के विकास और वंचितों के कल्‍याण के लिए अर्पित करने का संकल्प ले।

सीएम मोहन ने दी बधाई

प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने नए साल की बधाई दी है। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा – आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि यह वर्ष सभी प्रदेश एवं देशवासियों के लिए आनंदमय, शांतिमय, सुखमय और मंगलमय हो। सभी के जीवन में ऋद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि आए। आइए, नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर हम सभी मध्‍यप्रदेश को समृद्ध और आत्‍मनिर्भर बनाने का संकल्प लें। ।।जय श्री महाकाल।।

उप मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नव वर्ष पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डिप्टी सीएम ने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिये एमएसएमई सेक्टर को भरपूर बढ़ावा दिया जाएगा। बेहतर वित्तीय प्रबंधन, नीतियों और सुशासन से विकास योजनाओं के लिये किसी प्रकार की वित्तीय बाधा नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि नये साल में प्रदेश के अधो-संरचनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इससे विकास की गति में तेजी आएगी।

राजेंद्र शुक्ल ने की समृद्धि और खुशहाली की कामना

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने समस्त प्रदेशवासियों को नवीन वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि नया साल सभी के जीवन में समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आये। उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधनों से परिपूर्ण है, हम सभी को मिलकर इसे सशक्त, आत्मनिर्भर और सर्वश्रेष्ठ बनाना है। मध्यप्रदेश की समृद्धि की इस यात्रा में, सभी नागरिकों को स्वस्थ, समृद्धि भरा और उन्नत जीवन सरकार का संकल्प है। राजेंद्र शुक्ल कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैभवशाली मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार का महत्वपूर्ण लक्ष्य है कि प्रदेश में दूरस्थ अंचलों तक उच्च-क्षमता वाली जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान करें।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 800 से अधिक आयुष्मान भारत आरोग्य मंदिर क्रियाशील हैं, जिनमें अब तक 2 करोड़ से भी अधिक लोगों को उपचार और परामर्श सेवाएं मिली हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वशासी और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए हैं। नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!