इंदौर में भारी बारिश के बाद मची तबाही की तस्वीरें, कई बस्तियां डूबी, बस, कारें बह गईं,मोर्टक्का पुल को आवागमन के लिए पूर्णतः बंद कर दिया गया है

इंदौर में भारी बारिश की वजह से हाहाकार मच गया है। एक ही दिन में सात इंच पानी गिर गया है। नदी, नाले उफान पर हैं सड़कें पूरी तरह से डूब चुकी हैं। पातालपानी, चोरल सभी जगह नदियां उफान पर हैं। यशवंत सागर के चार गेट सुबह ही खोल दिए गए। भारी बारिश के कारण शहर के सभी तालाब पूरी क्षमता से भर गए हैं। खंडवा रोड पर नर्मदा का मोरटक्का पुल बंद कर दिया गया है। ओंकारेश्वर में मूर्ति अनावरण में जाने वाले लोगों को नहीं आने की सलाह दी गई है। सीजन की यह सबसे तेज और घनघोर बारिश है।

मोरटक्का पुल बंद

24 घंटे में सात इंच बारिश के साथ शहर की सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया। अब तक कुल 39 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 2 इंच ज्यादा है। उधर, देपालपुर में एक दिन में रिकॉर्ड 10 इंच बारिश हुई है।

indore rain baarish barish update viral photo detail
मिनी बस बह गई

मिनी बस बह गई। सुपर कारिडोर पर सुबह यह हादसा हुआ। सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 लोग सवार थे।अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सभी रेस्क्यू दल अलर्ट पर हैं।

indore rain baarish barish update viral photo detail
कालोनियों में भरा पानी

शहर की अधिकांश कालोनी पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। कलेक्टर इलैयाराजा बारिश के दौरान लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों और सभी झोन के अफसरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। वे खुद भी शहर में दौरे पर निकल गए हैं। 

इंदौर महापौर पुष्प मित्र भार्गव ने किया निरीक्षण
indore rain baarish barish update viral photo detail

कृष्णपुरा क्षेत्र

कृष्णपुरा छत्री वाले क्षेत्र में सभी जगह से नाला उफान पर आ गया है। विभाग ने अभी दो-तीन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। नाले का पानी आसपास की छोटी बस्तियों में घुस चुका है। विज्ञापन

indore rain baarish barish update viral photo detail
बस्तियां डूबी।

शहर की छोटी बस्तियों में हालत बहुत खराब है। सभी जगह पानी भर चुका है। प्रशासन इनके लिए फूड पैकेट बनवा रहा है। कई संस्थाएं इसमें मदद कर रही हैं। 

यशवंत सागर के चार गेट सुबह ही खोल दिए गए
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!