इंदौर में बारिश ने तोड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड, कई इलाके जलमग्न; अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल

इंदौर में हो रही तेज बारिश ने 61 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1962 में 20 सितंबर को 6.65 इंच बारिश हुई थी,जबकि शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 6.73 इंच हो चुकी है। सितंबर माह में 24 घंटे में अब तक हुई यह सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड है। 1962 से पहले एक दिन में छह इंच बारिश वर्ष1896 में इंदौर में हुई थी।

Rain in Indore broke the record of 61 years, there was six inches of rain in 1962.

इंदौर के कृष्णपुरा ब्रिज के एक फीट नीचे से बह रहा पानी।

शुक्रवार शाम चार बजे से हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया है। एक दिन में हुई छह इंच से ज्यादा बारिश से कई बस्तियों में पानी भर चुका है। शहरवासियों ने सितंबर माह में इतनी बारिश इससे पहले कभी नहीं देखी। वर्षों बाद इतनी बारिश सितंबर माह में हो रही है। इंदौर में इससे पहले 1962 में छह इंच बारिश हुई थी। 61 साल बाद शहर में छह इंच से ज्यादा बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन भी शहर में तेज बारिश होगी।

Rain in Indore broke the record of 61 years, there was six inches of rain in 1962.

छत्रीपुरा क्षेत्र में धर्मस्थल भी डूबा।

1954 में हुई थी सितंबर माह में सर्वाधिक 30 इंच बारिश
इंदौर में सितंबर माह में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड 1954 में बना था। तब इंदौर में 30 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। अब तक यह रिकॉर्ड नहीं टूटा है। बारिश के इस सीजन में जुलाई में भी हुई बारिश ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जुलाई माह में 22 इंच बारिश हुई थी। इतनी बारिश 10 साल पहले इंदौर में हुई थी,जबकि अगस्त में सबसे कम बारिश हुई। पूरे अगस्त माह में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी।

बारिस में उफनता हुआ यशवंत सागर इंदौर

सितंबर में बारिश का कोटा पूरा
इंदौर में बारिश के सीजन में 35 से 40 इंच बारिश होती है। अब तक शहर में 35 इंच बारिश हो चुकी है। इसके साथ बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। अगले दो दिनों में भी तेज बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!