कल से शुरू हो रही है बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, आज भोपाल से रवाना होंगे रथ

भारतीय जनता पार्टी की कल तीन सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा शुरु हो रही है. जन आशीर्वाद यात्रा के लिए विशेष रथ मध्य प्रदेश से आए हैं. इन रथों को आज बीजेपी कार्यालय भोपाल से रवाना किया जाएगा. हरियाणा, उत्तर प्रदेश से मंगवागए यह रथ आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज रहने के लिए बीजेपी 3 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है. यह जन आशीर्वाद यात्रा 5 अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं रथ
रथ यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित 10 नेता विशेष चेहरा होंगे. फिर इस बार बीजेपी सरकार नारे के साथ ये 5 यात्राएं 18 दिन में 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगी. बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल रहने वाले रथ सर्वसुविधाओं से लैस है. इन रथों को विशेष तौर से हरियाणा और उत्तरप्रदेश से मंगवाया गया है. रथ के अंदर भी खान-पान, आराम के लिए विशेष सोफे, रथ की छत पर हाइड्रोलिक लिफ्ट लगी है. जिस पर 2-3 नेता खड़े होकर चुनावी सभा को संबोधित कर सकेंगे.

अंदर ही देख सकेंगे बाहर का नजारा
इस रथ की खास बात यह है कि रथ के चारों ओर सर्च लाइट, कैमरा और लाउड स्पीकर भी लगाए गए हैं. कैमरों के जरिए बाहर जमा भीड़ सहित सभा के सारे दृश्य रथ के अंदर लगे 2 टीवी पर देखे जा सकेंगे. रथ में सुरक्षा संबंधी फीचर भी रखे गए हैं. बाथरूम की सुविधा भी वाहन के भीतर रखी है. इसके अलावा भी रथ में अनेक आधुनिक सुविधाएं हैं. गौरतलब है कि बीजेपी इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले  चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुटी हुई है और एक बार फिर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना चाहती है. बता मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा की सीटे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!