पीएम मोदी कल आएंगे सागर, रविदास मंदिर के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय सागर दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री संत रविदास मंदिर व विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

भूमिपूजन में 500 संत हिस्सा लेंगे
दोपहर 2.15 बजे बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास स्मारक मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उज्जैन हरिद्वार, जबलपुर राजस्थान सहित अन्य स्थानों से करीब 500 संत शामिल होंगे। 11 एकड़ भूमि पर मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के दीवारों पर दोहे की आकृति उकेरी जाएगी। 

समरसता यात्राएं पहुंची सागर
संत रविदास जी के संदेश को प्रचारित करने के लिए प्रदेश के पांच स्थानों से समरसता यात्राएं निकली हैं। 55 हजार गांव में भ्रमण करने के बाद ये यात्राएं सागर पहुंची हैं। गांव-गांव में घूम कर उस गांव की मिट्टी और ग्रामीणों की भावनाओं को जोड़ने का काम भी इन यात्राओं के माध्यम से हुआ है। दोपहर 3.15 बजे सागर के ढाना में विभिन्न परियोजनाओं, जिसमें 50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण योजना, मोरी-कोरी-विदिशा-हिनौतिया ‘फोर लेन’ तथा हिनौतिया-मेलुआ ‘टू लेन’ सड़कों का भूमि पूजन और कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ढाना से खजुराहो होते हुए शाम 5.35 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!