सभी 52 जिलों में पहुँचेगा गाँधी दर्शन यात्रा रथ : मुख्यमंत्री कमल नाथ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती पर आज आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में जनसम्पर्क एवं संस्कृति विभाग के ‘गाँधी दर्शन यात्रा रथ” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहुँचकर जन-जन को विभिन्न संचार माध्यमों से गाँधी जी के विचारों से अवगत कराएगी।

गाँधी जयंती पर आज शुरू हुई यह रथ-यात्रा 2 अक्टूबर 2020 तक प्रदेश के सभी सुदूर अंचलों में पहुँचेगी। इस यात्रा के लिए तैयार किए गए रथ में महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित फिल्मों का प्रदर्शन, आश्रम, भजनावली, गीत, गाँधी जी पर केन्द्रित प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। 

गाँधी दर्शन यात्रा के लिए तीन प्रचार रथ तैयार किए गए हैं। पहला प्रचार रथ ओपन प्लेट फार्म वाला रहेगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक की टीम चलेगी। वाहन पर खादी ग्रामोद्योग के लिए भी एक स्टॉल होगा। दूसरे रथ में महात्मा गाँधी के विचारों से प्रेरित फिल्में और मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा। तीसरे रथ में गाँधी जी पर केन्द्रित एलईडी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जीपीएस सिस्टम से जुड़े इस रथ से प्रत्येक जिले में रविवार के दिन महात्मा गाँधी पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ओमकार सिंह मरकाम, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री पंकज राग और आयुक्त जनसम्पर्क श्री पी. नरहरि उपस्थित थे।
 
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!