मणिपुर में बमों की आवाज के बीच आ रही थी इंदौर की याद, एक एक पल दहशत में बीता

इंदौर: हम कालेज में पढ़ाई कर रहे थे और अचानक बम फटने की आवाज आई। कुछ ही देर में गोलियां चलने लगीं और फिर सैकड़ों लोगों की चीख पुकार ने हमारा दिल दहला दिया। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि अपने ही देश में हम कभी इस तरह के हालात देखेंगे। यह बातें शहर के स्टूडेंट अक्षय गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बताई। वे मणिपुर की एनआईटी यूनिवर्सिटी में एमएससी फिजिक्स में पढ़ाई कर रहे हैं और बुधवार रात शहर लौटे हैं। मणिपुर से इंदौर लौटे 23 स्टूडेंट्स में से तीन इंदौर के हैं। बाकि सब स्टूडेंट्स मप्र के अलग अलग जिलों के हैं। 

अक्षय ने बताया कि हम मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद कैंपस में ही कैद रहे। आखिरी के दिनों में तो हमें खाना भी ठीक से नसीब नहीं हो रहा था। सभी का कालेज के बाहर आना जाना बंद था और हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें यहां पर यह दिन भी देखने पड़ेंगे। घर वालों के लगातार फोन आ रहे थे और वे हमारे लिए बेहद परेशान थे। हालांकि, हमें प्रशासन और सरकार का पूरा सहयोग था और हमें सुरक्षित इंदौर आने में सभी ने मदद की। 

मंगेतर और बहन ने बताया कैसे निकले दिन
अक्षय को एयरपोर्ट पर लेने के लिए मंगेतर शैली गुप्ता और बहन हिमांगिनी गुप्ता आईं थी। दोनों ने बताया कि हिंसा शुरू होने के बाद ही पूरा परिवार परेशान था। हमें बस यह लग रहा था कि कैसे भी अक्षय इंदौर पहुंच जाए। हमसे उसकी लगातार बात होती थी और वह वहां के हालातों के बारे में बताता था। इससे हमारी चिंता और भी बढ़ जाती थी। गनीमत रही की वह समय पर इंदौर पहुंच गया। 

15 दिन में वापस बुला रहा है कालेज
अक्षय ने बताया कि कालेज 15 दिन में वापस बुला रहा है। मैनेजमेंट का कहना है कि एक सप्ताह में हालात सामान्य हो जाएंगे और आपको वापस आना होगा। हम अभी वापस नहीं जाना चाहते क्योंकि इस हालात में हम किसी भी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। 

manipur violence indore madhya pradesh mp students explain situation
गीतांजलि कुंडे बेटे कर्ण के साथ

मणिपुर हिंसा के बीच से लौट बेटा, एयरपोर्ट पर देखकर छलक उठी आंखें
गीतांजलि कुंडे स्पोट् र्स न्यूट्रिशियनिस्ट हैं। जैसे ही एयरपोर्ट पर उनका बेटा कर्ण पहुंचा उनकी आंखें खुशी से छलक उठीं। साथ में कर्ण को लेने पहुंचे पिता प्रशांत कुंडे ने बताया कि बेटे को देखकर हमें तसल्ली मिली। हमें सुरक्षा बलों, सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा था लेकिन हालात बहुत खतरनाक थे। वह हमें वहां से बता रहा था कि कितने खतरनाक हालात के बीच वह रह रहा है इसलिए हमारी चिंता बनी हुई थी। आज उसे देखकर हमें राहत मिली है। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!