हादसे के बाद बसों की ताबड़तोड़ जांच शुरू, यात्री बोले- सख्ती बरकरार रही तभी रुकेंगी दुर्घटनाएं

इंदौर: मंगलवार को खरगोन के डोंगरगांव में हुए बस हादसे के बाद यातायात विभाग ने शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर बसों की जांच शुरू की। टीमों ने बसों को रोककर उनमें रखे सामान, यात्रियों की संख्या और बसों की तकनीकी कमियों को भी जांचा। कई बसों के चालान भी काटे। हर बार की तरह इस बार भी हादसा होते ही आरटीओ और यातायात विभाग का अमला सड़क पर दिखाई दिया। यात्रियों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार जांच जारी रही और सख्ती की जाती रही तो हादसे रुकेंगे वरना कुछ समय बाद की जाने वाली लापरवाही फिर से दुर्घटनाओं की संभावना को बढ़ा देगी। 

ओवरलोडिंग और प्रेशर हॉर्न पर भी सख्ती
ओवलोडिंग जांच के साथ ही यातायात पुलिस अब हर बस में प्रेशर हॉर्न की जांच भी करेगी। यदि बसों में प्रेशर हॉर्न लगे मिलते हैं, तो उन्हें हाथोंहाथ निकलवाया जाएगा, साथ ही बस चालकों को समझाइश भी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों में कमी मिलने के साथ ही यदि किसी बस में ओवरलोडिंग मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ओवरलोडिंग तो हमेशा ही होती है
जब यात्रियों से बात की तो उनका कहना था कि बसों में ओवरलोडिंग तो हमेशा ही होती है। जब भी कोई हादसा होता है तो कुछ समय के लिए ट्रैफिक पुलिस सख्त हो जाती है। उसके बाद फिर से लापरवाही शुरू हो जाती है। इससे बस संचालकों को मनमानी करने की छूट मिलती है और हादसे होते हैं। मार्केटिंग के काम से लगातार यात्रा करने वाले अभय बाथम ने कहा कि मैं जब भी इंदौर से बाहर बसों में जाता हूं तो मुझे हमेशा ही बसें खचाखच भरी मिलती हैं। ड्राइवर और कंडक्टर को शिकायत करने के बाद भी उन पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता और वे तेज गति से वाहन चलाते रहते हैं। हम किस जगह इसकी शिकायत करें यह भी हमें पता नहीं रहता है। 

कई घंटों तक धूप में खड़ी रहती हैं बसें
यात्री दीपक वर्मा ने कहा कि कई घंटों तक बसें धूप में खड़ी रहती हैं। यात्रियों को बिठाते समय तो बस ड्राइवर कहते हैं कि बसें चलने वाली हैं लेकिन जब तक वे बस को ओवरलोड नहीं कर लेते तब तक उसे आगे नहीं बढ़ाते हैं। इंदौर के बाहर निकलने के बाद तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। वहां तो बस ड्राइवर पूरी तरह से अपनी मनमानी पर उतर आते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!