सोनू सूद बोले- मौका मिला तो इंदौर से ही लडूंगा चुनाव, सांसद ने कहा- आपका स्वागत है

इंदौर: कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद अब तक राजनीति में आने को लेकर ना-नुकुर करते रहे हैं। अब इंदौर में उन्होंने संभावना जताई कि यह इच्छा तो नहीं रखता लेकिन भविष्य का कुछ कह नहीं सकते। यह हो जाता है। अगर मौका मिले तो इंदौर से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा। इस पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सोनू को जरूर राजनीति में आना चाहिए। उनका स्वागत है। 

एक रियलिटी शो के प्रचार-प्रसार के लिए इंदौर आए सोनू सूद ने पत्रकारों के राजनीति में आने से जुड़े सवाल पर कहा कि वैसे यह दुनिया बेहतर है। राजनीति भी कमाल की दुनिया है। वहां भी लोग अच्छा काम करते हैं। मुझे लगता है कि जब भी कोई अच्छा काम करने लगता है तो कहा जाता है कि राजनीति में आइए। मुझे लगता है कि उसके बिना भी अच्छा काम किया जा सकता है। आने वाले समय में पता नहीं क्या लिखा हुआ है। मैं इच्छा नहीं रखता। लेकिन यह हो जाता है। आना तो चाहिए। सोनू सूद ने कहा कि मुझे जनता की सेवा करना बहुत पसंद है। सभी जानते हैं कि मैं कई तरह से लोगों की मदद कर रहा हूं। लोगों की मदद करने का सबसे अच्छा माध्यम राजनीति ही है। सोनू सूद के साथ रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी भी इंदौर आए थे। 

इंदौर मेरा दूसरा घर
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा कि इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता है। यह मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। इंदौर से मेरा पुराना रिश्ता है। मेरे रिलेटिव्स इंदौर में हैं। बचपन में छुट्टियों में मैं इंदौर ही आता था। 56 दुकान हो, सराफा बाजार हो, मैंने पूरा देखा हुआ है। स्कूटर चलाना भी इंदौर से ही सीखा था। एबी रोड पर घूमते हुए ही सीखा था। अंकल मुझे पलासिया में 56 दुकान पर लाते थे। खाने की दुकानें थी। अब और बेहतर हो गई हैं।  इंदौर मुझे अपना घर ही लगता है। बहुत चीजें बदल गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर बदल गया है। इसके बाद भी यहां के लोग वैसे ही हैं। उनके दिल में जो अफेक्शन रहता है, वह वैसा ही है। यह इंदौर को खास बनाता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!