गाड़ी में नींद लगी तो बज जाएगा अलार्म, इंदौर के स्टूडेंट्स ने बनाया अनोखा डिवाइस

इंदौर: देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इनमें भी सबसे अधिक हादसे हाईवे पर ही हो रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि ड्राइवर की झपकी लगने या उसे नींद आने से बड़े हादसे हो जाते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इंदौर के जीएसआईटीएस कालेज के स्टूडेंट्स ने एक डिवाइस बनाया है। यह डिवाइस ड्राइवर की झपकी लगने या उसे नींद आने पर तुरंत अलर्ट कर देता है। 

कैसे काम करता है डिवाइस
स्टूडेंट्स ने बताया कि इस डिवाइस का नाम उन्होंने एंटी स्लीप अलार्म फार ड्राइवर रखा है। यह एक एंटी स्लीप ग्लासेस हैं जिसे पहनकर ड्राइवर गाड़ी चला सकते हैं। ड्राइविंग के दौरान जैसे ही ड्राइवर सोता है या उसकी झपकी लग जाती है तो इसमें लगे अलार्म एक बजर का साउंड देते हैं। तेज साउंड की वजह से ड्राइवर की झपकी खुल जाती है और इसी समय कार पर ब्रेक भी लग जाता है। इसमें आइआर सेंसर लगे हैं, जब आंख बंद होती है तो इस पर लगी लाइट की किरणें आइआर सेंसर पर आती हैं और बजर साउंड चालू हो जाता है। जैसे ही आंख खुलती है तो आंखों के सफेद भाग की वजह से इस पर लगी लाइट की किरणें पलटकर आइआर सेंसर पर कम आने लगती हैं और इससे बजर बंद हो जाता है। 

इसमें क्या क्या सामान है
स्टूडेंट्स ने बताया कि इसे एक वेरिएबल पावर सप्लाय के रूप में बनाया है। इसमें आईसी टाइमर, आईआर सेंसर, मोटर विथ व्हील लगा है। 

बेहद कम खर्च में बनाया
स्टूडेंट्स ने यह डिवाइस सिर्फ 800 रुपए में बनाया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि हमारे देश में हादसे बहुत अधिक होते हैं और यदि हम बजट वाली डिवाइस बनाएंगे तो इसे सब लोग इस्तेमाल कर पाएंगे। इसी वजह से उन्होंने कोशिश की है कि डिवाइस लोगों के बजट में रहे। 

इन स्टूडेंट्स ने बनाया
अभिज्ञान पुरोहित, अनिरुद्ध शर्मा, दर्शन जैन, अभिषेक पाटीदार, अक्षय नायक

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!