गुलालाई बनी पाकिस्तान में मानवाधिकारों की लड़ाई का नया चेहरा

न्यूयॉर्क ,पाक से किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हुई महिला अधिकार कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल इन दिनों अमेरिका में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन का चेहरा बन गई हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में राजनीतिक शरणार्थी के तौर पर रहने की अनुमति मांग रह रही हैं। पिछले शुक्रवार को उन्हें न्यूयॉर्क की सड़कों पर पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन करते देखा गया था। वह महीनेभर पहले ही न्यूयॉर्क पहुंची थीं।
शुक्रवार को जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान युद्धोन्मादी भाषण दे रहे थे। उस वक्त संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर गुलालाई मुहाजिरों, पश्तुनों, बलूचियों, सिंधियों और कई अन्य दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं और वे ‘नो मोर ब्लैंक चेक्स फॉर पाकिस्तान’ (पाकिस्तान के लिए अब कोई मुंहमांगी मदद नहीं) और ‘पाकिस्तान आर्मी स्टॉप मेडलिंग इन पॉलिटिक्स’ (पाकिस्तानी सेना सियासत में नाक घुसेड़ना रोके) का नारा लगा रहे थे।
न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ एक प्रदर्शन में गुलालाई ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद के खात्मे के नाम पर बेगुनाह पश्तुनों को मारा जा रहा है। नजरबंदी केंद्रों में हजारों लोगों को कैद करके रखा गया है। पाकिस्तानी सेना के यातना गृहों में लोगों को यातनाएं दी जा रही हैं।
परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता 
देशद्रोह के आरोप लगने के बाद पाकिस्तान से भागने को मजबूर हुईं मानवाधिकार कार्यकर्ता गुलालाई ने कहा कि हम पाकिस्तानी सेना द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन पर तुरंत रोक चाहते हैं। उनके यातना गृहों में कैद लोगों की रिहाई होनी चाहिए, लेकिन अगर हम इसके खिलाफ उठाते हैं तो हमें आतंकवाद का आरोपी ठहरा दिया जाएगा। पाकिस्तान की सेना खैबर पख्तूनख्वां प्रांत में तानाशाही चला रही है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!