चीन में भीषण सड़क हादसा, 36 की मौत, यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर

चीन के पूर्वी जिआंगसू प्रांत में भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 36 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह हादसा शनिवार को हुआ. जिआंगसू प्रांत में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर एक एक्सप्रेस-वे पर हुई, जिसमें 36 लोगों की जान चली गई. बस में करीब 69 लोग सवार थे. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि हादसा बस में एक फ्लैट टायर के कारण हुआ था.
घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 26 लोगों को चोटें आई हैं. वहीं, एक यात्री को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हादसे की सूचना के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. करीब आठ घंटे के बचाव कार्य के बाद चांगचुन-शेन्ज़ेन एक्सप्रेसवे फिर से खुल गया.
 वैसे चीन में ऐसी जानलेवा घटनाओं की खबरें अक्सर सामने आती हैं क्योंकि यहां अक्सर ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर उल्लंघन किया जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जानलेवा सड़क दुर्घटनाओं में अकेले 2015 में 58 हजार लोगों की जान गई थी. ट्रैफिक कानूनों के उल्लंघन को लगभग 90 फीसदी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है.
नवंबर 2016 में चीन शन्शी हाईवे में भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में एक के बाद एक 37 गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं, जिनमें ज्यादातर बड़ी लॉरियां थीं. हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!