प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने का आदेश जारी

भोपाल;उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री चौहान का महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को पूरे प्रदेश में हर वर्ष समारोहपूर्वक मनाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने इस निर्णय से समाज को बड़ी सौगात दी है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समग्र समाज के लिये विशेषकर समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग ने प्रतिवर्ष 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पूरे प्रदेश में मनाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिबा फुले के जन्म-दिवस को प्रतिवर्ष शासकीय स्तर पर समारोह पूर्वक मनाने की घोषणा की थी।

राज्य मंत्री कुशवाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले के शिक्षा के क्षेत्र में दिये योगदान को स्मरण करते हुए दमोह के शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करने पर भी मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना है। हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान की घोषणा के अनुरूप दमोह के स्कूल का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले किया गया है।

राज्य मंत्री कुशवाह ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्री बाई फुले की जीवनी, कार्यों एवं पिछड़ा वर्ग उत्थान के संबंध में उनके विचारों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के लिये भी मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना है। राज्य मंत्री कुशवाह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले ने सबसे पहले समाज में शिक्षा की रोशनी की थी। माता ‍सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले का हमेशा ऋणी रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!