आवास बनाते समय तकनीक के साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण भी अपनाएँ : विदिशा मुखर्जी

भोपाल: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी म.प्र. गृह निर्माण मंडल श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने कहा है कि इंजीनियर्स मकान बनाते समय व्यावहारिक दृष्टिकोण भी अपनाएँ। श्रीमती मुखर्जी प्रशासन अकादमी में म.प्र. गृह निर्माण मंडल के नवनियुक्त इंजीनियर्स की 3 दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थी। कार्यशाला 12 अप्रैल तक चलेगी। इसमें लगभग 100 इंजीनियर्स शामिल हुए है। कार्यशाला का प्रारंभ दीप जला कर किया गया।

श्रीमती विदिशा मुखर्जी ने कहा कि मकान तो मिस्त्री भी बनाते हैं। आप इंजीनियर हैं तकनीकी रूप से सोचते हैं, जो सोचते हैं वह डिजाइन करते हैं और उसे मूर्तरूप देते हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के इस युग में आपकों यह भी सोचना होगा कि हम ऐसा क्या करें जो दूसरों की सोच से आगे हो। इंजीनियर्स को तकनीकी के साथ व्यावहारिक रूप से भी सोचना होगा। उन्होंने कहा कि आवास की डिजायन यह ध्यान में रख कर तैयार करें, जैसे उस आवास में आपकों रहना है और आपकी आवश्यकताओं के अनुसार उसमें क्या-क्या होना चाहिए।

प्रथम-सत्र में उपायुक्त एम.के. साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय सेटअप से परिचय कराया। उन्होंने मेजरमेंट बुक का मेटेंनेस, साईट ऑर्डर, साईट पर सामान की टेस्टिंग आदि की जानकारी दी। मण्डल के सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अजय तिवारी ने अपने अनुभव प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किये। उन्होंने भूमि-अधिग्रहण, भूमि आवंटन, टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग से एप्रूवल और काम के लिये अनुमोदन संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!