कश्मीर में मोबाइल सेवा बंद, लैंडलाइन पर 50 रुपए प्रति मिनट चार्ज

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में तंगमर्ग के जहूर अहमद मीर पिछले शुक्रवार 38 किमी सफर कर एक दोस्त के ऑफिस श्रीनगर पहुंचे। उन्हें अपने बेटे को कॉल करनी थी, जो जम्मू की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जहूर को एक फोन कॉल के लिए इतनी दूर जाने की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि पट्टन के एक दुकानदार ने उनका लैंडलाइन इस्तेमाल करने के बदले जहूर से एक मिनट के 50 रुपए मांगे थे, जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। घाटी पिछले 51 दिनों से दुनिया से कटी है, जिस कारण ऐसे कई लोग जिनके पास लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं, वे पैसे कमाने का मौका नहीं छोड़ रहे। कई जगहों पर पीसीओ भी खुलने लगे हैं। जहूर जैसे कुछ लोग तो ज्यादा कीमत देने से इनकार कर देते हैं, लेकिन और भी कई लोगों को लूटना कोई बड़ी बात नहीं है। बारामुला के पलहल्लन गांव में रहनेवाले गुलाम हसन डार ने बेंगलुरु में रह रहे अपने बेटे मुख्तार से बात करने के लिए एक मिनट के 30 रुपए चुकाए। 
उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने बेटे से कई हफ्तों से बात नहीं की थी। वह यह जानने के लिए बेचैन हो रहे थे कि उनका बेटा ठीक है। इसलिए उन्होंने उसकी आवाज सुनने के लिए छोटी सी कीमत चुकाना मंजूर कर लिया। श्रीनगर के रैनावरी में रहने वाले सईद अफजल थोड़े-थोड़े दिन पर लाल चौक एक दोस्त के ऑफिस जाते हैं, अपनी बेटी शबाना और नातिनों से बात करने के लिए जो दिल्ली में रहती हैं। 
उन्होंने बताया शबाना मेरी बात दूसरी बेटी अरूसा से कराती है, जो दुबई में रहती है। कई बार कुछ मिनटों के लिए कॉन्फ्रेंस कॉल होती है। मैंने अपने छोटे बेटे सई अफरोज से पिछले 6 हफ्ते से बात नहीं की है। वह भी दुबई में रहता है। अफजल इंतजार कर रहे हैं कि मोबाइल फोन सेवा चालू हो और वे सामान्य लोगों की तरह जिंदगी जी सकें। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!