सीमेंट की सड़क पर लगा दिया डामर, प्रवासी सम्मेलन के नाम पर फिजूलखर्ची

इंदौर: आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहर के कई सड़कों को सुदंर बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण के नाम पर फिजूलखर्ची भी हो रही है। बापट चौराहा से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक 11 साल पहले बनी सीमेंट की सड़क पर नगर निगम ने जगह-जगह डामर का पेचवर्क कर दिया, ताकि गा़ड़ी में बैठकर आने वाले मेहमानों को दचके का अहसास न हो। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ पहले बने फुटपाथों के पेवर ब्लॉक उखाड़ कर नए लगा दिए गए, जबकि उन्हें पेंट भी किया जा सकता था।

पहले सड़क चौड़ी की, फिर पेचवर्क

नगर निगम ने सड़क के कुछ हिस्सों का चौड़ीकरण किया और ग्रीन बेल्ट को भी बढ़ाया, लेकिन अब उसके आसपास डामर का पेचवर्क किया जा रहा है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर और न्याय नगर चौराहे के पास पेचवर्क हुआ है। इसके अलावा बापट चौराहे के पास ब्रिज पर पुरानी रैलिंग पर ही नई रैलिंग लगा दी गई। उधर इंदौर विकास प्राधिकरण ने भी सुपर कारिडोर के आठ लेन ब्रिज के कुछ हिस्सों में डामर का पेचवर्क किया है। पांच माह पहले इस ब्रिज पर एक सुराख हो गया था और ब्रिज की एक लेन दो माह के लिए बंद थी।

सीमेंट पर डामरीकरण गलत नहीं
इस मामले में नगर निगम के जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर का कहना है कि सीमेंट की सड़क पर डामरीकरण गलत नहीं है। पूर्व में भी शहर की कई सड़कों पर डामरीकरण किया गया है। फुटपाथ से जो पुराने पेवर ब्लॉक निकाले गए है। उन्हें स्कीम-136 के ही पुराने मार्गों और बगीचों में लगाया गया है।

डामर की लेयर स्थाई नहीं रहती

विशेषज्ञ अतुल शेठ का मानना है कि सीमेंट की सड़क पर डामर का पेचवर्क आजकल होने लगा है,लेकिन यह स्थाई नहीं रहता। कुछ दिनों बाद डामर निकल जाता है। कोशिश यही होना चाहिए कि सीमेंट की सड़क पर सीमेंट से ही पेचवर्क किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!