मध्यप्रदेश में पटवारी समेत नौ हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, आज से करें आवेदन

मध्यप्रदेश सरकार नए साल पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बंपर भर्तियों की सौगात लेकर आई है। जहां युवा इन विभागों में आवेदन कर नौकरी हासिल कर सकते हैं। राज्य में पटवारी समेत 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा भी राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में नौकरियां निकाली हैं।
राज्य में पटवारी समेत 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 05 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है। आवदेन करने वाले उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से या सीधे मध्य प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल, peb.mponline.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए  आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन के लिए योग्यता

पटवारी समेत इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर नॉलेज भी होना जरुरी है। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।

आयु-सीमा

एमपी पटवारी सहित 9 हजाार 73 खाली पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 560 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 310 रुपये है। 24 जनवरी 2023 तक उम्मीदवार अपने आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकेंगे।

पदों का विवरण

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवरी, ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के कुल 9 हजाार 73 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 6755 वैकेंसी पटवारी पद के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 है, जबकि परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!