मध्यप्रदेश: पानी की 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी छात्रा, अचानक लगा दी छलांग

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक छात्रा ने विधायक केपी सिंह की कोठी के पास फिजिकल कॉलेज प्रांगण स्थित करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस छात्रा को उतर जाने के लिए मनाती रही लेकिन उसने टंकी के पीछे जाकर छलांग लगा कर जान दे दी।
छात्रा की पहचान शिवपुरी के प्रियदर्शिनी कॉलोनी की रहने वाली 21 साल की साक्षी के रूप में हुई है। पानी की टंकी पर चढ़ा हुआ देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को नीचे उतरने को कहा लेकिन उसने छलांग लगा दी। 
साक्षी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक साक्षी डिग्री कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
मंगलवार को घटना से कुछ देर पहले अपने ग्रह ग्राम रन्नौद से दादी के साथ शिवपुरी लौटी थी। अचानक बिना बताए घर से चली गई। छात्रा के इस तरह आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
घटना के दौरान करीब 45 मिनट तक छात्रा टंकी पर चढ़कर बैठी रही थी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी थी। पुलिस भी उसे समझाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो में घटना को कैद कर लिया

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!