सर्दियों में बनाएं स्वाद से भरपूर तिल मावा गजक, रेसिपी है आसान

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने वाली चीजों को खानपान में शामिल करना चाहिए। जिससे ठंड की वजह से बीमार ना हो। तिल को सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है क्योंकि इसकी प्रकृति गर्म होती है और ये शरीर को गर्म रखने में मदद रखता है। बाजार में सर्दियां शुरू होते ही गजक मिलने लगती है। जिसका स्वाद बच्चों और बडों दोनों को ही पसंद आता है। अगर आप बाजार से गजक खऱीदने की बजाय घर में बनाना चाहती हैं तो इसकी रेसिपी बहुत आसान है। चलिए जानें कैसे बनेगा तिल मावा गजक।

सामग्री
एक कप तिल, खोवा ढाई सौ ग्राम, आठ से दस काजू, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक कप चीनी इच्छानुसार इसकी मात्रा को बढाया भी जा सकता है।

गजक बनाने की विधि
तिल के गजक बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गर्म करें और इसमे तिल को भूनें। तिल भूनते समय ध्यान रखें कि आंच बिल्कुल धीमी हो। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाएं। तिल जब सुनहरा हो जाए तो इसे पैन से निकालकर प्लेट में रख लें। कड़ाही को गर्म करें और एक चम्मच देसी घी डालें। घी जब गर्म हो जाए तो इसमे खोवा डाल दें। खोवे को अच्छी तरह से धीमी आंच पर भून लें। जब इसका रंग बदल जाए तो इसमे चीनी डाल दें।

भुने हुए तिल को हल्का सा दरदार मिक्सी में डालकर पीस लें। खोवे में चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो खोवे में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। साथ में पिसे हुए तिल को डालकर करीब दो से तीन मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें। किसी ट्रे या प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। अब इसके ऊपर तैयार खोवे और तिल के मिश्रण को फैला दें।

किसी समतल बर्तन की मदद से इसे चिकना कर दें। आप चाहें तो गजक के मिश्रण को फैलाकर उसके ऊपर बटर पेपर रखें और बेलन की मदद से बेल कर बिल्कुल चिकना और एकसार कर लें। हल्का सा ठंडा हो जाने दें और मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है गजह इसे तीन से चार घंटे के लिए सेट हो जाने दें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!