जानिए मलाई फेशियल करने का तरीका

सर्दी के मौसम में चेहरे की ड्राईनेस को दूर करने के लिए त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में चेहरे की खोई हुई चमक वापिस लाने के लिए महिलाएं अक्सर ब्यूटी पार्लर का रुख करती हैं। लेकिन वर्किंग विमेन के पास इतना समय नहीं होता कि वह पार्लर जा पाएं। बहरहाल, अगर आपके पास भी समय की कमी है, तो त्वचा को हेल्दी और मुलायम रखने के लिए आप घर पर ही मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मलाई में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, तो स्किन को हाइड्रेट रखता है। यहां जानिए किस तरह से मलाई फेशियल से अपने चेहरे को चमकाएं।

क्लींजिंग

कटोरी में एक चम्मच बेसन लेकर उसमें मलाई मिलाएं। दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब आप कुछ देर अपने चेहरे की मसाज करें। फिर त्वचा को सादे पानी से धो लें।

स्क्रबिंग

इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच ओट्स पाउडर और एक चम्मच मलाई डालकर दोनों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद आप स्क्रब करें और 10 मिनट लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। बाद में आप चेहरे को सादे पानी से धो लें।

स्टीमिंग

एक कटोरी में पानी रखकर उसमें उबाल आने का इंतजार करें। इसके बाद सिर को तौलिए से ढककर चेहरे को बाउल के ऊपर करें। इससे चेहरे को पूरी भाप लगेगी।

फेस पैक

एक कटोरी में आधा केला मैश करके उसमें एक चम्मच मलाई डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आप 10 से 15 मिनट इससे चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

मसाज

एक कटोरी में दो बड़े चम्मच ताजी मलाई लेकर उसमें जैतून के तेल की कुछ बूंदें मिला लें। दोनों चीजों को मिलाने के बाद इससे अपना चेहरे और गर्दन की मसाज करें। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद आप इसे गीले तौलिए से पोंछ लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!