भाजपा ने राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारा महिला उम्मीदवार, पार्टी ने ओबीसी के बाद चला दलित कार्ड, आज नामांकन

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के दो टिकटों के लिए महिलाओं को तवज्जो दिया है. एक दलित और एक ओबीसी चेहरे को सामने रखकर बीजेपी ने आने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आम चुनाव को साधने की कोशिश की है. माना जा रहा था कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की 2 सीटों में से एक सीट दिल्ली के खाते में जाएगी, लेकिन सोमवार की देर रात बीजेपी ने एक दलित महिला को राज्यसभा भेजने का फैसला करके सबको चौंका दिया.

दलित महिला को केंद्रीय हाईकमान ने हरी झंडी दी: भाजपा ने तीन बार की पार्षद सुमित्रा वाल्मीकि को राज्यसभा भेजकर उन बड़े नेताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया जोकि राज्यसभा की आस लगाए बैठे थे. सुमित्रा वाल्मीकि जबलपुर से हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं. वहीं, कविता पाटीदार दूसरी उम्मीदवार हैं जो कि भाजपा का ओबीसी चेहरा हैं. बता दें कि भाजपा के खाते की दूसरी सीट के लिए प्रदेश संगठन की तरफ से ब्राह्मण और दलित वर्ग के दो-दो नाम दिल्ली भेजा गये थे, लेकिन दलित महिला को केंद्रीय हाईकमान ने हरी झंडी दी.

Sumitra Valmiki

भाजपा का दलित चेहरा सुमित्रा वाल्मीकि, राज्यसभा उम्मीदवार

उमा-कैलाश जैसे बीजेपी के कई दिग्गजों को निराशा हाथ लगी : सवर्णों में जयभान सिंह पवैया, विनोद गोटिया और डॉ. जितेंद्र जामदार ,दलित चेहरों में चिंतामणि मालवीय, लाल सिंह आर्य, ओबीसी में कविता पाटीदार के साथ-साथ बंशीलाल गुर्जर के नाम दिल्ली भेजे गए थे. लेकिन, केंद्रीय हाईकमान ने एक ऐसा चेहरा सामने रखा जिसने सबको चौंका दिया. पार्टी के लोग भी सुमित्रा वाल्मीकि का नाम देखकर हैरत में हैं, उमा भारती, कैलाश विजयवर्गीय के नामों की अटकलें भी लगाई जा रही थीं.

नए चेहरों को राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने दलित और ओबीसी वोट बैंक साधा:
राज्यसभा से एक महिला सीट खाली होने का फायदा कविता पाटीदार को मिला. वो युवा ओबीसी चेहरा हैं प्रदेश महामंत्री का पद 2 साल से संभाल रही हैं. पहले दो बार प्रदेश मंत्री रहीं और हाल ही में ग्रुप में भी उनको जगह दी गई. कविता के पिता भेरुलाल पाटीदार सुंदरलाल पटवा सरकार में मंत्री रहे और योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. वहीं, दूसरी सीट भी महिला के खाते में गई जो कि एक दलित हैं. सुमित्रा वाल्मीकि कोई बड़ा चेहरा नहीं हैं, जबलपुर की रहने वाली हैं बीजेपी में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और जबलपुर नगर निगम की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और तीन बार पार्षद.

Kavita Patidar

भाजपा का ओबीसी चेहरा कविता पाटीदार, भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार

पारिवारवाद की झलक राज्यसभा में देखने को मिली : पीएम मोदी भले ही कह चुके हैं की बीजेपी में परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं, लेकिन पारिवारवाद की झलक राज्यसभा में देखने को मिली. कविता पाटीदार के पिता पूर्व मंत्री रह चुके हैं.

मंगलवार को दोनों प्रत्याशी दाखिल करेंगी राज्यसभा का नामांकन: भाजपा कीराज्यसभा उम्मीदवार कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि सुबह 11:00 बजे राज्यसभा का नामांकन दाखिल करेंगी. इसके पहले दोनों 10:30 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगीं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद सहित बीजेपी के नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी विधानसभा में राज्यसभा का नामांकन दाखिल करेंगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!