चिकित्सा क्षेत्र के निवेशकों को हाथों-हाथ लेगी सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले माह 18 अक्टूबर को होने वाले ‘मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश” में कमलनाथ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र के निवेशकों पर विशेष फोकस किया है। अमेरिका और यूरोप के कई बड़े निवेशकों ने इस संबंध में दिलचस्पी भी दिखाई है। मेडिकल टूरिज्म में प्रदेश की खास पहचान बनाने के लिए सरकार इस क्षेत्र के निवेशकों को हाथों-हाथ लेगी। इससे भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बड़े अस्पताल खुलने की संभावना बढ़ जाएगी।

वित्त मंत्री तरुण भनोत ने एक विशेष चर्चा में बताया कि हाल ही में अमेरिका प्रवास के दौरान इस क्षेत्र के कई निवेशकों से उनकी और प्रमुख सचिव उद्योग व निवेश प्रोत्साहन विभाग डॉ. राजेश राजौरा की प्रारंभिक चर्चा हुई है। वित्त मंत्री भनोत ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र और खासतौर पर मप्र में कई निवेशकों ने अपनी रुचि दिखाई है, इसलिए इस बात की ज्यादा संभावना है कि इस क्षेत्र के ज्यादा लोग आएंगे। सरकार इन निवेशकों को बुलाकर मप्र में मेडिकल टूरिज्म की संभावना देख रही है। भोपाल-इंदौर सहित कुछ अन्य शहरों को मेडिकल टूरिज्म के संभावित केंद्र के रूप में पेश किया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि कमलनाथ सरकार की सोच है कि इंदौर में अगले महीने होने वाली इंवेस्टर्स मीट ‘मैग्नीफिसेंट मप्र” के बाद प्रदेश की धरती पर वास्तविक रूप से काम भी नजर आए। सरकार का प्रयास है कि निवेश के बाद मप्र मेडिकल टूरिज्म और चिकित्सा क्षेत्र का ‘हब” बनकर उभरे, ताकि पूरे विश्व से लोग यहां इलाज कराने आएं, क्योंकि अमेरिका-यूरोप में चिकित्सा का खर्च बहुत महंगा है।

इसके अलावा सरकार ने निवेशकों के साथ होने वाले ‘करार” में क्षेत्रीय युवाओं को 70 फीसदी रोजगार देने की शर्त भी रखी है। इससे मप्र में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

वित्त मंत्री भनोत ने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि पिछले साल फरवरी में ही तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मुंबई-दिल्ली में तीन दिनी इंवेस्टर्स मीट का कार्यक्रम तय कर लिया था। राज्य सरकार ने इस आयोजन को एक दिवसीय करते हुए चुनिंदा उद्योगपतियों को ही बुलाने का निर्णय लिया है। उसे ही आमंत्रित किया जाएगा, जो मप्र में निवेश लाने के लिए गंभीर है। सरकार ने ऐसे निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!