राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सुमन बेरी को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली : नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार ने शुक्रवार को अचानक इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके इस्तीफे के बाद सुमन बेरी को नीति आयोग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

अगस्त 2017 में अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफे के बाद डॉ. राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे. डॉक्टर राजीव कुमार जानेमाने अर्थशास्त्री हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई किताबें भी लिख चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राजीव के अनुभवों को देखते हुए उन पर भरोसा जताया था. राजीव 2010-2012 तक इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (FICCI) के महासचिव रह चुके हैं. राजीव 2006-08 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य थे. राजीव कुमार फिक्की के महासचिव रह चुके हैं. उन्होंने 1995-2005 के बीच एशियन डेवलपमेंट बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर काम किया. वह 1992-1995 तक वित्त मंत्रालय के सलाहकार रह चुके हैं. उन्होंने लखनऊ विवि से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है.

मोदी सरकार के कार्यकाल में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फॉर्मिंग इंडिया (NITI) यानी नीति आयोग का एक अहम रोल रहा है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2015 में योजना आयोग की जगह नीति आयोग का गठऩ किया था. जाने-माने अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया इसके पहले उपाध्यक्ष बनाए गए थे. 2017 में अरविंद कोलंबिया यूनिवर्सिटी लौट गए थे, उसके बाद राजीव कुमार नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए. अब राजीव कुमार के इस्तीफे के बाद सुमन बेरी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!