पीएम मोदी के जम्मू दौरे से पहले श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौर को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के लालचौक और अन्य इलाकों में अस्थायी नाके लगाए गए हैं. वहीं, वाहनों को रोककर उनकी और यात्रियों की तलाशी ली जा रही है.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा राहगीरों को भी रोके जा रहे हैं और उनकी तलाशी कर पूछताछ की जा रही है. लालचौक के साथ-साथ आसपास के इलाकों में जहां राहगीरों और यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की जा रही है, वहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. लालचौक शॉपिंग मॉल में महिला सुरक्षाकर्मी भी महिलाओं के बैग की तलाशी लेते दिखे. एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि हमें शहर में इस तरह की तलाशी जारी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों की साजिशों को नाकाम किया जा सके.

बता दें कि संजवा, जलालाबाद, जम्मू में दो शहीदों के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू दौर को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण रेखा और सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!