भाजपा को अब पंडित दीनदयाल लगने लगे आउटडेटेड, एमपी में सरकारी योजनाएं अब मुख्यमंत्री के नाम से जानी जाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अब आउटडेटेड लगने लगे हैं. योजनाओं के नाम के लिए भाजपा सरकार को पंडित दीनदयाल का नाम अब रास नहीं आ रहा है. यही वजह है कि दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना और दीनदयाल रैन बसेरा अब पंडित दीनदयाल नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के नाम से इन योजनाओं की ब्रांडिंग की जाएगी.

निकायों में पंडित दीनदयाल के नाम से चल रही योजनाओं को अब मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा : नगरीय विकास विभाग नए नामों की ब्रांडिंग करेगा जिसके लिए नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और राज्य मंत्री ओपीएस भदोरिया के फोटो लगे बैनर की डिजाइन नगरीय निकाय को भेजी है.

MP to use name of CM in Government Schemes Pandit Deendayal seems to be outdated for MP BJP

एमपी में सरकारी योजनाएं अब मुख्यमंत्री के नाम से जानी जाएगी

सीएम ने कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस में योजनाओं को नया रूप देने को कहा: मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में इन योजनाओं को नया रूप देने की बात कही थी उसके बाद विभाग ने दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना को मुख्यमंत्री रसोई केंद्र और दीनदयाल आश्रय स्थल का नाम मुख्यमंत्री आश्रय स्थल करने की तैयारी कर ली है. 

नगरीय निकायों में 100 दीनदयाल अंत्योदय रसोई और 119 रैन बसेरा चल रहे हैं : प्रदेश के 58 नगरीय निकायों में 100 दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र और 55 नगरी निकाय में 119 आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है. इन केंद्रों का उपयोग गरीब वर्ग करता है, विभाग के मुताबिक रसोई केंद्रों में 1 करोड़ से अधिक लोग लाभ लेते हैं. इस योजना के तहत प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय और धार्मिक नगरी मैहर, अमरकंटक, महेश्वर, ओमकारेश्वर, चित्रकूट और ओरछा में रसोई केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. पहले 5 रुपये की थाली मिलती थी लेकिन अब ये इसका रेट बढ़ाकर 10 रुपये थाली कर दिया गया है.

नगरीय विकास विभाग ने नए नाम की ब्रांडिंग करने के लिए लिखा पत्र: नगरीय विकास आयुक्त के पत्र में कहा गया है कि रसोई केंद्र और आश्रय स्थल नगरीय निकाय द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, ब्रांडिंग के लिए तैयार की गई डिजाइन का प्रयोग रसोई केंद्र और आश्रय स्थल के भवनों पर किया जाए ताकि, भवन आकर्षक लगें. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!