दिल्ली में द्रमुक कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विपक्षी दलों का जमावड़ा, जानें कौन हुए शामिल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधान दिल्ली में द्रमुक कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बीजू जनता दल और शिरोमणि अकाली दल के नेता शामिल हुए.

द्रमुक कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के प्रमुख एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और सोनिया गांधी ने फीता काटकर किया. तमिलनाडु में कांग्रेस और द्रमुक का गठबंधन है. इस कार्यक्रम में सांसद महुआ मोइत्रा ने तृणमूल कांग्रेस, राममोहन नायडू ने तेदेपा, डी राजा ने भाकपा, अमर पटनायक ने बीजद और हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल का प्रतिनिधित्व किया. तमिलनाडु सरकार के कई मंत्री और द्रमुक के सांसद तथा स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

पिछले दिनों स्टालिन ने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन को दिल्ली से दक्षिण भारत का इतिहास लिखने की शुरुआत करार दिया था. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे खुले पत्र में कहा था कि द्रमुक कार्यालय उनकी पार्टी, उसकी नीतियों और इन्हें लागू करने के लिए राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान का प्रतीक है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!