आज फिर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल, जानें नए दाम

नई दिल्ली: देश में पिछले कुछ दिनों से ईंधन के बढ़ते दामों से लोग परेशान हो गये हैं. आज रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गयी है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103 रुपये 41 पैसे प्रति लीटर हो गये जबकि डीजल 94 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की दरों में प्रति लीटर 84 पैसे की वृद्धि की गयी जिससे यहां अब इसकी कीमत 118.41रुपये हो गयी.

इसी तरह डीजल के दाम प्रति लीटर 85 पैसे बढ़ाये गये. यहां अब इसकी 102.64 रुपये प्रति लीटर हो गयी. अब बात करें कोलकाता की तो यहां पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 84 पैसे जबकि डीजल 80 प्रति लीटर बढ़ाये गये. इस तरह यहां पेट्रोल 113.03 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं. चेन्नई में पेट्रोल 108.96 रुपये प्रति लीटर (75 पैसे की वृद्धि) और डीजल 99.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

देशभर में ईंधन की दरों में वृद्धि की गई है. लेकिन स्थानीय कर प्रावधानों के अनुरूप अलग-अलग राज्यों में यह दर अलग-अलग है. 22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल बाद दरों में बदलाव किया गया था, लेकिन इसके बाद से कीमतों में यह 11वीं वृद्धि है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!