चुनाव में हारने वाले विधायकों और मंत्रियों को भाजपा संगठन नहीं देगा कोई राहत, एमएलसी सीट से होंगे बेदखल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार की शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हुई. इसमें यह तय किया गया कि जो भी मंत्री और विधायक अपना चुनाव हार चुके हैं, उनको संगठन कोई राहत नहीं बख्शेगा. इन लोगों को स्थानीय निकाय की एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा. अन्य दावेदारों को टिकट देने की तैयारी संगठन ने की है. कोर कमेटी की मीटिंग में मंत्री पद के लिए विधायकों के नाम और शपथ ग्रहण समारोह के स्वरूप को लेकर भी चर्चा की गई है. करीब 2 घंटे तक चली इस बैठक को लेकर मीडिया में कोई भी औपचारिक बयान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी नहीं किया गया.

कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दिल्ली यात्रा के बाद सोमवार की शाम वापस राजधानी पहुंचे. एयरपोर्ट से आने के तत्काल बाद उनके फाइव केडी स्थित आवास पर कोर कमेटी की मीटिंग शुरू हुई. इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे.

लगभग 2 घंटे तक नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की जाती रही. भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग का सबसे अहम एजेंडा आगामी 36 सीटों के लिए एमएलसी का चुनाव था. कोर कमेटी ने तय किया है कि कोई भी ऐसा विधायक या मंत्री जो चुनाव हार गये हैं, उसको एमएलसी चुनाव का टिकट नहीं दिया जाएगा. इनके अलावा जो भी दावेदार हैं उनको चुनाव में आजमाया जाएगा. 15 मार्च से स्थानीय निकाय की 36 एमएलसी सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में नामांकन शुरू हो रहा है.
सूत्रों ने बताया कि एमएलसी चुनाव की दावेदारी के अतिरिक्त इस बात पर भी चर्चा की गई कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा गठन से पहले भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल का स्वरूप किस तरह का होगा, मंत्रिमंडल में कितने सदस्य शामिल होंगे, उनमें से कितने विधायक होंगे, कितने विधान परिषद के सदस्य होंगे. जातियों का प्रतिनिधित्व किस तरह से दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री पद पर कितने नेताओं को जगह दी जानी है इस पर भी बातचीत की गई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री वह बड़े नेताओं को शामिल किया जाना है. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह को किस तरह से आयोजित किया जाएगा. इस पर भी बातचीत की गई.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!