यूपी में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह और रघुवर दास बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

लखनऊ: यूपी में विधायक दल का नेता चुनने की औपचारिकता को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने जिन चार राज्यों में जीत हासिल की है. उन सभी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के लिए अमित शाह और रघुवर दास जैसे कद्दावर नेताओं को चुना गया है. वैसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता होंगे.

विधायक दल का नेता चुनना राज्य में जीत के बाद की पहली औपचारिकता होती है. इसके बाद में सरकार गठन को हरी झंडी मिलती है. 2017 में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर (वर्तमान में उपराष्ट्रपति) वेंकैया नायडू को भारतीय जनता पार्टी ने भेजा था. तब भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर उत्सुकता बहुत अधिक थी क्योंकि भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं चुना था. ऐसे में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम विधायक दल के नेता के तौर पर चल रहा था. मगर विधायक दल के नेता का चुनाव जिस दिन होना था, उस दिन सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष विमान भेजकर गोरखपुर से दिल्ली बुलाया गया था.

इसके बाद में यह तय हो गया था कि वो ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. इस बार परिस्थितियां बदल गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही विधायक दल के नेता बनेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार की शाम केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को यह जिम्मेदारी दी. माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक बहुत जल्द ही लखनऊ में होगी. इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेता राजधानी में ही मौजूद होंगे और यह औपचारिकता पूरी की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!