यूपी में उनके भाई अखिलेश चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें सपोर्ट करना जरूरी : ममता

लखनऊ । बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रचार करने पहुंचीं।यहां  ममता  ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉफ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला किया।उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट से पहले माफी मांगनी चाहिए। यहां कोरोना काल के दौरान मौत, किसान  आंदोलन के दौरान हुई मौतों का जिक्र किया। ममता ने बताया कि अखिलेश ने बंगाल चुनाव के दौरान जया बच्चन, किरणमय नंदा को भेजकर टीएमसी के प्रचार में  मदद की थी।ममता बनर्जी ने कहा कि एकजुट होकर सपा को वोट करें और बीजेपी को हराएं।ममता ने कहा कि मैं सांप्रदायिक राजनीति नहीं करती।
ममता ने कहा कि टीएमसी यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है।लेकिन अगर देश को बीजेपी से बचाना है,तब यूपी में जो उनके भाई अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं,उन्हें सपोर्ट करना जरूरी है। यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब के कई लोग बंगाल में रहते हैं। ममता ने कहा कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है,और अगर बीजेपी इस राज्य से गई,तब वह पूरे देश से गई। ममता ने ‘ए मेरे वतन के लोगों गाकर लता मंगेशकर को याद किया। 
ममता ने कहा कि बीजेपी नाम बदल रही है।अमर जवान ज्योति को नष्ट कर दिया गया।उन्होंने बीजेपी पर देश का नाश करने का आरोप लगाया।ममता ने कहा कि बीजेपी कानून से काम नहीं करती, बल्कि एनकाउंटर करती है।मैंने सुना है, कि आज हमारा कार्यक्रम है,इसकारण बीजेपी आज मैनिफेस्टो निकाल रही है। उन्नाव और हाथरस में क्या हुआ? गंगा माई की हम पूजा करते हैं, यूपी की गंगा में डेड बॉडी मिलीं।सब लाश गंगा मां में फेंक दी गईं।बंगाल तक आईं उन लाशों का वहां अंतिम संस्कार कराया गया था।
बीजेपी के घोषणापत्र का जिक्र कर ममता ने कहा कि मैंने सुना स्कूटी दे रहे हैं, अब तक दिया क्यों नहीं।मैंने 1 लाख से ज्यादा साइकिल बच्चों को दी।उन्होंने कहा कि जनता का रुपया आप ले जाते हो, 40 प्रतिशत राज्य को देकर बचा खुद रख लेते हो. यह सब जानता का रुपया है। ममता ने  कहा कि कोरोना में  कितने लोगों की मौत हुई, एनआरसी आंदोलन में कितने लोगों की मौत हुई,किसान आंदोलन में  कितने लोगों की मौत हुई, उन सब के परिवारों को नौकरी मिलनी चाहिए।उन गरीबों को रेल में नौकरी दे दो. रेलवे में कई नौकरियां खाली हैं।
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि मैं ममता बनर्जी को बधाई देता हूं जिन्होंने सांप्रदायिक ताकतों को हराने का काम किया। दीदी सोमवार को कोलकाता से उड़कर लखनऊ आ गई लेकिन दिल्ली वाले नहीं आ पाए कह दिया मौसम खराब है, सच में भाजपा वालों के लिए बीजेपी में मौसम खराब है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!