अहमदाबाद सिरियल ब्लास्ट केस में 49 आरोपी दोषी करार, आज सजा का ऐलान

अहमदाबाद | अहमदाबाद का विशेष अदालत ने 14 साल पहले सिलसिलेवार बम धमाकों से अहमदाबाद को दहलाने के आरोप में गिरफ्तार 77 आरोपियों में 49 को दोषी करार दिया है| जबकि 28 आरोपियों को सबूतों के अभाव में निर्दोष घोषित किया है| विशेष अदालत के न्यायधीश एआर पटेल दोषियों की आज सजा का ऐलान करेंगे| गौरतलब है 8 जुलाई 2008 को अहमदाबाद शहर बम धमाकों से दहल उठा था| 70 मिनट तक एक के बाद एक हुए बम धमाकों में 56 लोगों की जान चली गई थी और 244 जितने लोग घायल हो गए थे| सबसे बड़ा ब्लास्ट अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में हुआ था, जहां कई लोगों की मौत हो गई थी| सिविल अस्पताल के अलावा शहर के एलजी अस्पताल, हाटकेश्वर, बापूनगर, ठक्करबापानगर, जवाहर चौक, मणीनगर, खाडिया, रायपुर, सारंगपुर, गोविंदवाडी, इसनपुर, नारोल और सरखेज इत्यादि क्षेत्रों में सिलेसिलेवार बम धमाकों में कई परिवार उजड़ गए थे| इस केस की जांच में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम ने दिन रात कर 19 दिनों में 30 जितने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| बाद में हुई कई गिरफ्तारियों के साथ आरोपियों की संख्या 77 पर पहुंच गई| पिछले 14 वर्ष से विशेष अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी| इस दौरान 7 जितने न्यायधीश बदल गए| अब तक आरोपियों के खिलाफ 521 चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और 1163 गवाहों के बयान लिए जा चुके हैं| विशेष अदालत के न्यायधीश एआर पटेल ने मंगलवार को इस मामले में 77 आरोपियों में से 49 को दोषी करार दिया है| जबकि 28 आरोपियों को सबूतों के अभाव में निर्दोष घोषित किया गया है| बुधवार को कोर्ट दोषियों की सजा का ऐलान करेगी|

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!