दुनिया के टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में शामिल भारत , जल्द बनेगा दुनिया का नंबर वन- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ साल पहले तक जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था. उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती, तो भारत की अर्थव्यवस्था 2024 तक पांच खरब (ट्रिलियन) अमेरीकी डॉलर हो जाती.

सिंह ने कहा, ‘भारत की शक्ति आज बढ़ी है. इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है, चाहे वह आईटी क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, व्यापार, रक्षा या अर्थव्यवस्था में हो. भारत इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं. भारत क्रय शक्ति समता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश है.’

उन्होंने कहा, ‘हम अगले कुछ वर्षों में 100 प्रतिशत साक्षरता दर भी हासिल करेंगे.’ उन्होंने कहा कि पहले भारत पहले ‘विदेशों से सब कुछ, यहां तक ​​कि छोटे हथियार भी आयात करता था’, लेकिन अब देश दुनिया के शीर्ष 25 रक्षा निर्यातकों में से एक है.

सिंह ने कहा, ‘अभी कुछ साल पहले तक स्थिति ऐसी थी कि जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो भारत को कोई गंभीरता से नहीं लेता था.’ उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है. उन्होंने कहा, ‘भारत की संस्कृति सर्वोत्तम है. आप कहेंगे कि हर देश ऐसा ही कह रहा होगा. मैं आपको यह साबित करने के लिए 20-25 उदाहरण दे सकता हूं कि भारत की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!