हरिद्वार से आज जेपी नड्डा विजय संकल्प यात्रा का करेंगे शंखनाद, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं. जहां वे हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे. यह यात्रा हरिद्वार जिले की सभी विधानसभा सीटों में जाएगी. उसके बाद यात्रा गढ़वाल की अन्य विधानसभा सीटों में जाएगी.

बता दें कि 18 दिसंबर यानी आज बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंतदीप मैदान से विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतदीप पार्किंग में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. यह विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई तुलसी चौक पर संपन्न होगी.

उत्तराखंड बीजेपी ने विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली है. पूरे शहर को झंडे, बैनर और होर्डिंग से सजाया गया है. गौर हो कि शुक्रवार को हरिद्वार के हर की पैड़ी पर विजय संकल्प यात्रा के रथों की पूजा की गई थी. गंगा पूजन के बाद नारियल फोड़कर सांकेतिक रूप से यात्रा का श्रीगणेश किया गया. आज पंतदीप पार्किंग से इन रथों को रवाना किया जाएगा.

प्रदेश भर में जाने वाली इस विजय संकल्प यात्रा में अलग-अलग पड़ावों पर बीजेपी के कई बड़े नेता जिनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर आदि शामिल होंगे. यह यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी. साथ ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम भी करेगी. सभी विधानसभा सीटों में जाकर और आमजन के सुझाव लेकर उत्तराखंड बीजेपी घोषणा पत्र तैयार करेगी.

पहले चरण में यात्रा 18 दिसंबर यानी आज से हरिद्वार से शुरू होगी, जो उत्तरकाशी में समाप्त होगी. दूसरे चरण की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से शुरू होकर खटीमा में समाप्त होगी. वहीं, कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!