आज यूपी और उत्तराखंड के सांसदों से करेंगे मुलाकात PM Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पार्टी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी आज सुबह नाश्ते में लोकसभा और राज्यसभा के पार्टी सांसदों से मिलेंगे. फिलहाल, यूपी और उत्तराखंड में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

इससे पहले पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों के सांसदों से भी मुलाकात की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव के कारण मोदी यहां सांसदों की चुनावी क्लास ले सकते हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है. इस बीच पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर लिया है. ऐसे वक्त में पीएम मोदी की दोनों राज्यों के सांसदों से मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

बता दें कि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों के सांसदों से पीएम मोदी ने गुरुवार को नाश्ते में मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने दक्षिण के पार्टी सांसदों से कहा कि वे हवाई अड्डों और रेलवे जैसे सार्वजनिक स्थानों पर वीआईपी संस्कृति से बचें. आम जनता के साथ कतार में रहेंगे, तो ही उनके करीब हो सकेंगे. उन्होंने सांसदों से यह भी कहा कि वे सामाजिक कार्यों के प्रति ध्यान दें.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!