सब रजिस्‍ट्रार के ठिकानों पर Vigilance का छापा

पटना: बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है और स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार के समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के खिलाफ छापेमारी की. सब रजिस्ट्रार के 3 ठिकानों पर हुए इस छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकदी और संपत्ति की कागजात बरामद हुए हैं, जिसे देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

सब रजिस्ट्रार ने अर्जित की 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति
समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन ने सरकारी पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक 1.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की थी, जिसे स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है. विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों ने एक साथ पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में छापेमारी की. प्राथमिक जांच में अवैध कमाई का आरोप सही पाए जाने के बाद सब रजिस्ट्रार के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की गई है.

सब रजिस्ट्रार के खिलाफ इन धाराओं के तहत कार्रवाई
स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU), पटना ने सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(बी), आर/डब्ल्यू 13 (13)(डी), आर/डब्ल्यू धारा 12 और आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद विजिलेंस यूनिट ने विशेष कोर्ट से सब रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी थी और अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी शुरू की.

छापेमारी में मिलीं 500 और 2000 की गड्डियां
समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों को 500 और 2000 रुपये की कई गड्डियां मिली हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!