प्रदेश के जनजाति बहुल ग्रामों में पहुँच रहा है नल से जल

भोपाल : मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन में जनजाति क्षेत्रों को प्रमुखता प्रदान करते हुए प्रदेश के जनजाति बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में ग्रामीण परिवारों सहित स्कूल और आँगनवाड़ी में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में जनजाति बहुल 20 जिलों में रहने वाली 18 लाख से अधिक ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। मिशन के प्रारम्भ होने से अब तक प्रत्येक माह करीब एक लाख आबादी को यह सुविधा मुहैय्या करवायी जा चुकी है, जो जनजाति बहुल जिलों के ग्रामीण परिवारों का 42 प्रतिशत से अधिक है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर घर नल और हर नल से जल की मंशा से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को लाल किले से जल जीवन मिशन की घोषणा करते हुए कहा था कि अगले पाँच वर्षो में हमें गत 70 वर्षों में किए गये काम की अपेक्षा चार गुना कार्य अधिक करना है। जल जीवन मिशन में राज्यों को वर्ष 2024 तक अपने लक्ष्य पूरे करना हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल प्रवास के दौरान भी अपने संबोधन में कहा था कि जब देश अपने संकल्पों की पूर्ति के लिए ईमानदारी से जुटता है तब सुधार आता है और परिवर्तन होता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को साफ पेयजल उपलब्ध कराना ही जल जीवन मिशन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अपनी भावी पीढी के लिए पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचल में बसे जनजाति वर्ग के परिवारों को जल जीवन मिशन के जरिये उनके घर में नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!